Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा सांसद बृजहमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को पार्टी संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नितिन नबीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। सांसद बृजहमोहन अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया है। उनका कार्यकाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के खलीबा जंगल में आज एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम सरपंच से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मृतका के पास से एक मोबाइल और बैग बरामद हुआ है, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 साल) निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि बैग से एक युवक की तस्वीर और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर में शाम 7 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री…
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का भी हुआ शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। यह पुस्तक राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत राज्य को प्राप्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत शासन के निर्देशानुसार युक्त धारा पोर्टल पर जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत प्लान की एंट्री की जा रही है। सुकमा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रत्येक ग्राम पंचायत का युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। जिले के 03 जनपद पंचायतों कोंटा, छिंगदढ़ और सुकमा के ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के कार्यों को युक्त धारा पोर्टल में एंट्री प्रक्रिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रजत महोत्सव विशेष छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में…
दक्षिण बस्तर में नक्सली कमांडर बारसे देवा एवं पापा राव व डिविजनल कमेटी के कुछ नक्सली कैडर ही बचे खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंचती दिख रही है। एमएमसी जोन प्रभारी और केंद्रीय समिति सदस्याें के लगातार आत्मसमर्पण के बाद संगठन का ऊपरी ढांचा लगभग धराशायी हो चुका है। वर्तमान में दक्षिण बस्तर के सीमित हिस्सों में सिर्फ बारसे देवा और पापा राव जैसे कमांडर ही सक्रिय बचे हैं, जो अस्तित्व बचाने के लिए छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमा के जंगलों में छिपे हुए हैं। इनके अलावा डिविजनल कमेटी स्तर के नक्सली कैडराें में सोमडू,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के नाम ज्ञापन दिए। जिले में चल रहे बदहाल कानून व्यवस्था और अफसर शाही की नीति के चलते, जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वही समाज वादी पार्टी ने आरोप लगाया है की जिला पंचायत की मनमानी और तानाशाही के चलते शासन के नियमों को ठेंगा दिखाकर, जिला पंचायत अपनी निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए स्थानांतर जैसे प्रक्रिया रोकर कर्मचारी से मनचाही कार्य करते है। जिसके चलते पंचायती राज व्यवस्था में…
सरकार से ST-SC दर्जा निरस्त करने समेत 10 प्रमुख मांगें रखीं खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। धर्मान्तरण के खिलाफ आज सर्व समाज ने नगर में आक्रोश रैली निकाली। नरहरदेव ग्राउंड से मेला भाठा मैदान तक निकली रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। रैली के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए भारी संख्या में रास्ते में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रैली निकालने से पहले सर्व समाज की ओर से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भेजकर समाज की मांगें रखी गई थी। इसमें धर्म परिवर्तन करने…
वाहन चालकों को यतायत नियमों का पालन करने दी गई सलाह खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में राज्य सरकर द्वारा रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी विभागों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा बीते दिनों किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों और अन्य स्थानों पर शिविर आयोजित कर 107 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र कोटमी में 12, मरवाही में 16 एवं पेंड्रा मे 19 लोगों के लर्निंग…

