Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
Author: Khabar World
अंधविश्वास और अवैध शिकार का खौफनाक मेल खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। वनमंडल में मादा तेंदुए की मौत का मामला अब पूरी तरह साफ हो गया है। इस पूरे मामले की सबसे बड़ी बात यह है कि वन विभाग ने महज 24 घंटे के भीतर घटना से जुड़ी हर कड़ी जोड़ते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने जंगल में बिजली के तार लगाकर जानवर पकड़ने का जाल बिछा रखा था। बताया जा रहा है कि यह जाल किसी और वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाया गया था, लेकिन उसी में एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉक्टर राठौर के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अलग-अलग टीम बनाकर नागपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा सहित विभिन्न स्थानों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपियों ने बताया कि डॉक्टर के घर 200 करोड़ रखे होने की सूचना पर छापेमारी का प्लान बनाया था। रत्नाबांधा निवासी प्रार्थी दिलीप राठौर पिता स्व. बाबूलाल राठौर ने 12 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि…
लोकतंत्र की आधारशिला: बस्तर के 250 से अधिक सरपंचों ने नए विधानसभा भवन में देखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया
उपमुख्यमंत्री ने की सरपंचों से मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग से आए विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगणों ने आज नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। इस अवसर पर सरपंचों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात भी की। बस्तर के जन जन में लोकतंत्र में विश्वास जगाने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर बस्तर संभाग के विभिन्न ग्रामों का प्रतिनिधित्व करने वाले सरपंचों को नवीन विधानसभा भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सरपंचों को सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, चर्चा एवं निर्णय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लाला जगदलपुरी जी ने साहित्य को माध्यम बनाकर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को देशभर में पहचान दिलाई। हिन्दी के साथ-साथ हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में किया गया उनका सृजन बस्तर की आत्मा और संवेदनाओं का सशक्त साहित्यिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि “बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति” और “बस्तर की लोक कथाएँ” जैसी कृतियाँ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को समझने की दृष्टि से अमूल्य हैं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद संजुलता सेठ ने सब्जी उत्पादन, सिलाई कार्य एवं बैग निर्माण जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग भी मिला, जिससे उन्होंने इन गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से अपनाया और आय का स्थायी साधन बनाया। स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत तरडा की रहने वाली संजुलता सेठ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ‘बिहान’ से जुड़कर आज क्षेत्र में “लखपति दीदी” के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम त्रिशूली में मंगलवार सुबह 52 वर्षीय बैगा लल्लू पंडो की घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सनावाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू पंडो सुबह घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील जरही में पदस्थ प्रभारी बाबू लोखन सोरी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू ने क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के एवज में रिश्वत की डिमांड किया थी। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रमेश राम राजवाड़े निवासी कोटया का मकान क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण लंबित था। इस मामले में बिल-वाउचर बनाने के एवज में आरोपी बाबू ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी अंबिकापुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फाफाडीह एक्सप्रेस वे के पास शराब बेचते दो गिरफ्तार हुए है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह एक्सपेस वे ओव्हरब्रीज के नीच दो व्यक्ति अपने पास शराब रखे है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राहुल सोना तथा सोनू बाघ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगरोभाठा क्षेत्र से मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला की घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। हत्या या आत्महत्या?… जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना के बाद डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचानाम कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मृतिका का 3 साल का बच्चा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 11 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसी के साथ सरकार ने कई जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए है। सामान्य पप्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 1. भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. (2011) पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-सरगुजा नया पद: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक) (यह असंवर्गीय पद प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित) 2. रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012) पूर्व पद: कलेक्टर, जिला-बेमेतरा नया पद: प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक) (यह असंवर्गीय पद प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित) नोट: कार्यभार ग्रहण करने पर…

