Author: Khabar World

अब तक 800 से अधिक बुजुर्गों ने पाई राहत- निःशुल्क जांच, उपचार और दवा से मिल रही नई उम्मीद जिला प्रशासन की पहल को बुजुर्गों की भरपूर सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। विष्णु देव साय सरकार के दो साल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सड़क, ग्रामीणों, महिलाओं किसानों, युवाओं की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं शुरु की है, जिसका परिणाम बेहद सकारात्मक रहा। इसी कड़ी में कोरिया जिले के जिला अस्पताल परिसर बैकुंठपुर में करीब ढाई माह पूर्व शुरू किया गया प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल केंद्र अब वृद्धजनों के लिए सच्चा सहारा बन गया है। उम्र बढ़ने के साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पतरापाली निवासी नित्या राजवाड़े (उम्र 4 वर्ष 7 माह), जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। नित्या का नाम आंगनबाड़ी केंद्र पतरापानी-1 में दर्ज है। जन्म से ही नित्या को कमजोरी, जल्दी थकान, सांस लेने में तकलीफ तथा बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या रहती थी। चिरायु टीम द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा जांच कर जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच उपरांत जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उच्च संस्थान एम.एम.आई. नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के लिए रेफर किया गया। चिरायु…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र के जमदेई गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामजतन पनिका के रूप में हुई है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के आंगन में रामजतन पनिका का खून से लथपथ शव देखा, जिसके…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष धान खरीदी की अव्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आया। आसंदी ने ग्रहिता पर चर्चा की अनुमति देने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अव्यवस्था से लगता है कि सरकार की मंशा धान खरीदने का नहीं है। सरकार सिस्टम को बर्बाद कर निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर ग्राह्य कर चर्चा कराते तो सत्तापक्ष के सदस्यों को भी बोलने का मौका मिलता, और सरकार की ओर से इस पर जवाब आता। उन्होंने कहा कि धान खरीदी…

Read More

शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाओं के साथ धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। इसके साथ ही जिले में अवैध धान भंडारण, खरीदी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 3376.6 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है। इसी क्रम में विगत दिवस 13 दिसंबर 2025…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया।…

Read More

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया। पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई चर्चा से विपक्षी दल कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, उसमें शामिल नहीं हुआ। विपक्ष को शामिल होना था, सही या गलत सभी पर चर्चा करनी थी। कांग्रेस की ऐसी उदासीनता समझ नहीं आती। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि बड़े-बड़े पदों पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। विचारों की स्पष्टता नितिन नवीन से आती है।…

Read More

सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को है। पुराणों के अनुसार जो ये व्रत पूरे नियम अनुसार करता है, श्रीहरि उसके कष्टों को दूर कर राजयोग प्रदान करते हैं। सफला एकादशी व्रत कर रहे हैं तो राजा महिष्मान के पापी पुत्र लुम्पक की कथा का श्रवण करें, इसके बिना व्रत पूरा नहीं होता है। सफला एकादशी व्रत कथा प्राचीन समय में चम्पावती नगरी में महिष्मान नामक एक राजा राज्य करता था। उसके चार पुत्र थे। उसका सबसे ज्येष्ठ पुत्र लुम्पक अत्यन्त दुष्ट एवं महापापी था। वह सदैव, पर-स्त्री गमन में लुप्त होकर अपने पिता का धन व्यय किया करता…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 117 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 25 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे निकल गया है। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी। गिल-अभिषेक ने…

Read More