Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 47.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तस्करी में यूज किए गए ट्रक, कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 59 लाख 51 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में पास नहीं होने को लेकर देशभर में सियासत तेज है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान फूलोदेवी नेताम समेत कांग्रेस महिला विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रह सकते हैं। दोपहर 12 बजे से यह प्रेस वार्ता शुरू होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित समय के मुताबिक, सीएम दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे। दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना। आज रात सीएम जशपुर में ही विश्राम करेंगे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन, समाजसेवा संस्था द्वारा भक्ति, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष अनिता दुबे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई। इस अवसर पर संस्था की सेवाभावी महिलाओं एवं सदस्यों ने रायपुर स्थित मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) पहुंचकर कैंसर मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल के स्टाफ कर्मचारियों के बीच नाश्ता, खाद्य सामग्री एवं ठंडे पेयजल का वितरण किया। भीषण गर्मी के…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के ग्राम कोड़िलियार में लेपर्ड गेको प्रजाति की दुर्लभ छिपकली दिखी जवानों ने रात्रि ड्यूटी के दौरान देख और इसका वीडियो बनाया छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ छिपकली का मिलना जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह प्रजाति आमतौर सूखे सदाबहार जंगलों और पथरीली इलाकों में पाई जाती है, इसका शरीर रंगीन होता है इस पर गहरे भूरे और पीले रंग के पट्टे होते हैं उसकी पूंछ का रंग शरीर से अलग होता है जिसमें अक्सर सफेद और काली रंग के पट्टे होते हैं।
अगले एक वर्ष में पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के निर्देश, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ाई बरतने को कहा उप मुख्यमंत्री साव ने दिनभर चली बैठक में नगर निगमों और नगरपालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में दिनभर चली बैठक में शहरों में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इनके निराकरण के लिए तत्काल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट्ठा वार्ड क्रमांक 17 निवासी दिव्यांग युवक कुमार गिरी गोस्वामी के जीवन में खुशियों की नई राह खुल गई। लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रहे कुमार गिरी रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। आत्मनिर्भर बनने की इच्छा लिए वे जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे और कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने उनकी स्थिति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिकों को पहली बार ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है, जिससे जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी, सरल और तेज हो सके। स्व-गणना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरा गया। इसी क्रम में एसएसपी रामकृष्ण साहू द्वारा भी स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण की गई। दोनों अधिकारियों की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आगे सच्चाई सामने आ गई। मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जब मृतक बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वह…

