Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक, अबूझमाड़ के कोड़नार कैंप में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद पर फायरिंग कर दी। घायल जवान की पहचान विनगल कुमार जूरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। कैंप कोड़नार में ड्यूटी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब साथी जवान मौके पर पहुंचे, तो विनगल कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। उन्होंने अपनी बंदूक से खुद पर गोली चलाई थी, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों…
इस साल का अंतिम शुक्रवार व्रत 26 दिसंबर 2025 को है। उस दिन आडल योग बन रहा है। उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य धनु और चंद्रमा 27 दिसंबर तक सुबह 3 बजकर 10 मिनट तक कुम्भ राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 11 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस…
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन कुछ ही घंटों में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने वैभव का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान किशन ने सिर्फ 33 गेंद में सेंचुरी ठोक कर अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी। ईशान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि इन दोनों के नाम विजय हजारे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं रहा। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंद में सेंचुरी लगा दी। सकीबुल गनी…
नई दिल्ली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस फिल्म ने वीक डेज ही नहीं बल्कि वीकेंड में भी धुआंधार कमाई की है। महामारी के बाद के दौर में किसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए इतना तगड़ा कलेक्शन करना मामूली बात नही है। इसी के साथ चलिए जान लेते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 20वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए हैं? ‘धुरंधर’ ने 20वें दुनियाभर में कितनी की कमाई? निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह…
नई दिल्ली। पपीते के पत्ते सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं माने जाते हैं। इनमें मौजूद पपेन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स बढ़ाने, पाचन सुधारने, लिवर डिटॉक्स और ब्लड शुगर नियंत्रण में इनके फायदे बताए जाते हैं। साथ ही त्वचा और बालों की समस्याओं में भी पपीते के पत्तों का उपयोग लाभकारी माना जाता है।हालांकि इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। आमतौर पर लोग पपीते और उसके फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन पपीते के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। पपीते के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में गुरुवार से हनुमंत कथा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है यहां सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही 600 से अधिक पुलिस टीम तैनात है। वहीं बुधवार को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर दिशा-निर्देश दिया गया। सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा जो 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी। कथा के आयोजनकर्ता सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय हैं। कथा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिक्षक युक्तियुक्तकरण को करीब छह माह हो गए है। इसके बाद भी जिले के 11 शिक्षकों ने नए स्कूलों में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है। जबकि उनका अभ्यावेदन अमान्य घोषित हो चुका है। ऐसे शिक्षकों के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसलिए जेडी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जांच दल का गठन किया है। जिसका जिम्मा डीईओ और बीईओ को सौंपा गया है। इससे पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों में हड़कम्प मच गया है। शासन के आदेश पर जिले में जून माह में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया। इसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। अम्बिकापुर से एक गर्व की खबर सामने आई है। शहर की शिक्षिका विभा चौबे ने प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर बैठकर अपनी योग्यता और ज्ञान का लोहा मनवाया। अमिताभ बच्चन के साथ खेलते हुए विभा चौबे ने 12.5 लाख रुपये की बड़ी राशि जीतने में सफलता हासिल की। विभा चौबे दरिमा शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अपनी पढ़ाई और अनुभव के दम पर उन्होंने खेल में प्रतिभागियों की परीक्षा को सफलता पूर्वक पास किया और सही उत्तरों के माध्यम से उच्च राशि जीतने में कामयाबी पाई। विभा…

