Author: Khabar World

नई दिल्ली। भारत ने पांचवें टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों तक ही पहुंच पाई। हार्दिक पांड्या ने मैच में 16 गेंद में अर्धशतक लगाया, वहीं वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए। इस मुकाबले…

Read More

नई दिल्ली। सिनेमाघरों में शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई है। इस फिल्म की शुरुआत भारत में उतनी खास नहीं रही जितनी उम्मीद की जा रही थी। वहीं पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही ‘धुरंधर’ रिलीज के 15वें दिन भी सिकंदर साबित हुई। इन सबके बीच चलिए जानते हैं ‘किस किस को प्यार करूं 2’ और ‘अंखडा 2’ सहित बाकी फिल्मों का शुक्रवार का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है? अवतार फायर एंड ऐश ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? ‘अवतार फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में 19 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुई है।…

Read More

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण लोग शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। थकान, नींद की कमी, पाचन संबंधी दिक्कतें और खून की कमी जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं। ऐसे में लोग अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, जबकि घर में मौजूद देसी नुस्खे भी काफी प्रभावी हो सकते हैं। इन्हीं में से एक बेहद आसान और भरोसेमंद उपाय है—रात को दूध में मुनक्का उबालकर पीना। मुनक्का जिसे बड़ा काला किशमिश भी कहा जाता है, आयुर्वेद में विशेष स्थान रखता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और प्राकृतिक शुगर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।हादसे में एक CRPF जवान की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी निवासी मनीष कुमार आदिले CRPF के जवान थे। उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। पिछले दिनों वो छुट्टियों पर घर आए थे। उनका एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने SSB के साहसी जवानों को बधाई दी, और कहा, ‘सशस्त्र सीमा बल’ के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव मुस्तैद SSB के साहसी जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र के प्रति आपका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना में निःस्वार्थ भाव से किसी जीवन को बचाने या गंभीर क्षति से संरक्षित करने का साहसिक कार्य किया हो। पुरस्कार के लिए पात्रता में आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राज्य के मध्य हिस्से में अगले दो दिन शीतलहर के हालात बनने और उत्तरी इलाके में सुबह के वक्त घना कोहरा रहने का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। वहीं अगले दो दिनों तक 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में भी एक-दो स्थानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और सारंगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव में वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा दोपहर लगभग 12:30 बजे सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां सीएम साय गुरु घासीदास रजत जंयती समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 2 बजे गुरु घासीदास की ज्ञान स्थली पुष्प वाटिका में शामिल होंगे। फिर सीएम साय 3 बजे राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।

Read More

*साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य*  KWNS –  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू हैं, जिनकी मेहनत और शासन की नीतियों के समन्वय से परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।…

Read More

*निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलने पर चिखलाकसा केंद्र प्रबंधक को दिया कारण बताओ नोटिस* KWNS –  प्रिया पाठक, रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के गैंजी तथा डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा, कोटागांव, भर्रीटोला एवं घोटिया धान खरीदी केन्द्रों…

Read More