Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे दर्री पारा के पास बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी। सुबह के समय कम दृश्यता (धुंध) के कारण ड्राइवर को खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और बस उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम जोन-9 कमिश्नरी के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की लचर सफाई व्यवस्था के कारण सफाई एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया। जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने बताया कि यहां पिछले एक महीने से सफाई का बुरा हाल था, शिकायत और निरीक्षण के बाद अनुबंधित एजेंसी स्वच्छ संकल्प की संचालक वीणा सेंद्रे को तीन बार नोटिस देकर व्यवस्था सुधारने अल्टीमेटम दिया गया। इस कॉलोनी में लगभग 1500 परिवार निवास करते हैं। इनके द्वारा निकाला गया कचरा और यहां तक कि नालियों की सफाई का कचरा भी महीनों नहीं उठाया जाता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अवैध कोल वसूली मामले में जेल में बंद जयचंद कोशले के विरुद्ध आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में करीब एक हजार पन्नों का चालान पत्र पेश किया है। ईओडब्ल्यू ने जयचंद के विरुद्ध धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 एवं तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7, 7ए एवं 12 के तहत यह चालान पेश किया है। पेश किए गए चालान में जयचंद पर आरोप लगाया गया है कि वह सौम्या चौरसिया के निर्देश पर अवैध कोल लेवी की वसूली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह लगभग 10:15 बजे अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। जहां मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे। वहीं शाम 6 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को तीसरा दिन है। कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं आज सदन में पेश की जाएंगी। सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज और स्कूल भवनों का मुद्दा उठ सकता है। विधायक अजय चंद्राकर, चरणदास महंत, धरमजीत सिंह और अंबिका मरकाम के ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा संभव है। वहीं तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश होने के आसार हैं। इनमें दुकान एवं स्थापना कानून संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक शामिल हैं। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। विगत 12 दिसम्बर को लातूर में उनका निधन हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रीगणों और सदस्यों ने सदन में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत शिवराज पाटिल के लंबे राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय पाटिल लगातार सात बार लोकसभा सदस्य रहे। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री का दायित्व संभाला। संसदीय कार्यवाही के टेलीविजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मुंगेली द्वारा रबी मौसम के अंतर्गत जीरो टिल सीड ड्रिल मशीन से गेहूं की बुवाई का सफल एवं प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को बिना जुताई के समय पर गेहूं बुवाई की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराना था। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि जीरो टिलेज तकनीक के माध्यम से धान कटाई के तुरंत बाद खेत की जुताई किए बिना गेहूं की सीधी बुवाई की जा सकती है। इस पद्धति से खेत में उपलब्ध नमी का बेहतर उपयोग होता है, जिससे अंकुरण अच्छा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों की 25 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हेतु 25 करोड़ 56 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 16.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से ग्राम बरेला, भथरी, सोनाखरहा, केसबाड़ी, तरकीडीह, निबोरा, अमलीडीह, अमोरा, लाटा, मोहनपुर, छरकीपारा सहित कुकुसदा ग्राम सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वर्षों से जर्जर स्थिति में रही इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी…
धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं सुदृढ़, 24 घंटे टोकन की सुविधा- रोहित कुमार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रूप से चल रही है। किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। जिले के धान खरीदी केंद्र पेंड्री में श्री रोहित कुमार कश्यप की कहानी इस बदली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपती यादव को भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। वर्षों से परंपरागत चूल्हे के धुएँ में खाना पकाने को मजबूर द्रोपदी यादव के लिए यह योजना एक नई शुरुआत साबित हुई है। गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनके परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हुआ है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, समय और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। अब उन्हें लकड़ी, कोयला या उपलों की व्यवस्था के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ता, जिससे दैनिक जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल…

