Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन छीनने वाले महाराष्ट्र के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पन्ना जैन ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका शक्ति नगर राजीव नगर गेट के पास मेन रोड खम्हारडीह में रौनक ज्वेलर्स के नाम ज्वेलरी दुकान है जिसका वह संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 29.05.2025 को दोपहर 04ः10 बजे अपने ज्वेलरी दुकान पर था उसी समय दो दोपहिया वाहन मंे सवार तीन व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के पास आये। दो व्यक्ति दुकान के बाहर अपनी वाहनों मे बैठे थे और एक व्यक्ति दुकान अंदर आया और प्रार्थी से सोने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के DSP का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, दुर्ग डीएसपी अजय कुमार सिंह को नारायणपुर, बिलासपुर के डीएसपी रोशन आहूजा को बीजापुर और रायपुर डीएसपी प्रांशु तिवारी को सुकमा में पोस्टिंग दी गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। आईसेक्ट समूह द्वारा यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव में कहा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ”कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता की भूमिका“ पर चर्चा कर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। मंत्री वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। इस योजना से लाभान्वित होकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की श्रीमती हिन्देश्वरी इंदु राजे ने अपने कठिन हालात को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। पूर्व में मितानिन के रूप में सेवा दे चुकीं श्रीमती हिन्देश्वरी को कार्य से विराम लेने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता उनके लिए आशा की किरण बनकर आई। इस राशि को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बालोद जिले में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 (बच्चों के प्रति क्रूरता) को पुलिस द्वारा अभियोग पत्र में शामिल न किए जाने पर नाराज़गी जताई है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद को 2 जून 2025 को सख्त पत्र जारी किया है। मामला एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें एक महिला और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन परिसर, निर्माणाधीन राजभवन परिसर नवा रायपुर, गरियाबंद जिले के ग्राम मड़वाडीह और नगर पंचायत राजिम में बेल, अमलतास, आम के पौधे लगाए। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान करे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद- पाटन। विश्व पर्यावरण के अवसर पर नगर पंचायत पाटन के आदर्श गौठान अटारी पाटन में वृक्षारोपण कर पेड़ लगाया गया इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने एक पेड़ माँ के नाम से पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर,नेहा बाबा वर्मा,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियाें केंद्रीय समिति के सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर, तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव तथा कुछ अन्य सशस्त्र नक्सली कैडरों की मौजूदगी की आसुचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान के लिए रवाना किया गया था। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ गुरुवार सुबह से जारी मुठभेड़ में तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड नक्सलियाें के केंद्रीय कमेटी का सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम के ढेर होने की खबर है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मानसून के प्रवेश के बाद कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि बस्तर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं आसमान में बादल छाए रहते हैं। आज गुरूवार सुबह जगदलपुर में हल्की बारिश हुई, इसके बाद माैसम खुल गया और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बस्तर सहित प्रदेश भर में मिला जुला मौसम रहने की बात कही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अरब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रमन सिंह की मुलाकात हुई। रमन सिंह ने बताया, छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर पधारे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का निवास में आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विधायी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

