Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह 11:30 बजे Chhattisgarh Skill Tech कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम पहुंचेंगे। 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। शाम 4.10 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हेलीपेड से बिलासपुर रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां वे राज्य युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। रात 08:45 बजे पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव में करेंगे भागीदारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 14 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में प्रदेश के 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंडरिया नगरपालिका के पास स्थित घोघरा पारा में बीती रात पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक युवक की पहचान कुनाल पुरकर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की दरमियानी रात की है, जब किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्थर से लगातार वार कर युवक की…
श्रवण व दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम तथा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल रमेन डेका ने आज अवलोकन किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल डेका ने कहा कि दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, उनके साथ पूरा देश, समाज और परिवार खड़ा है। यह शिविर केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणादायक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पोषण युक्त खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में विभाग लगातार प्रयासरत है। विभाग द्वारा नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य समाग्री उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश में लगातार कार्यवाही की जा रही है। दुर्ग संभाग में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला दुर्ग से विभिन्न खाद्य पदार्थ के कुल – 17 विधिक नमूना, जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 11 विधिक नमूना, जिला बेमेतरा से कुल 16 विधिक नमूना एवं जिला बालोद से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी को आधार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने आधार हेतु नामांकन, अपडेट्स, वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लोगों के आधार नामांकन, अपडेशन और उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारी रणनीतिक तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्यार्थियों का सूचीबद्ध करें। कितने बच्चों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की सुव्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 15 नवंबर से प्रारंभ हुई इस व्यवस्था ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है। जिले के खरतुली ग्राम निवासी प्रगतिशील किसान बलवंत मेश्राम की सफलता की कहानी इसका सशक्त उदाहरण है, जहाँ सरकारी योजनाओं का सही उपयोग और वैज्ञानिक खेती ने उनकी तक़दीर बदल दी। मेश्राम ने इस वर्ष अपने 4.42 एकड़ खेत में उत्पादित लगभग 50 क्विंटल धान को नजदीकी धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर…
किसान जेठूराम बंजारे ने जताया संतोष, मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत सक्ती जिले के 125 धान खरीदी केंद्रों में सुचारु रूप से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण एवं…
फ़ूड प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित कर हर माह कमा रहे लगभग एक लाख रुपए दृढ़ संकल्प और सरकारी योजना से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उचित मार्गदर्शन एवं संसाधनों के अभाव में प्रायः युवा वर्ग व्यवसाय की ओर अग्रसर नहीं हो पाता। कई बार निराशा और हताशा भी उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है, लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानते और अपने दृढ़ संकल्प से सफलता की नई मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही प्रेरणादायी उदाहरण हैं जिला सक्ती अंतर्गत विकासखंड सक्ती के ग्राम जुनवानी निवासी उपेश कुमार सिदार।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत में सामाजिक सुरक्षा को तकनीक से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान के माध्यम से एक उल्लेखनीय राष्ट्रीय उपलब्धि दर्ज की है। केंद्र प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े 73 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का आधार-आधारित बायोमेट्रिक जीवन प्रमाणन सफलतापूर्वक पूर्ण कराए गए है। यह प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण तो है ही साथ ही यह दर्शाता है कि डिजिटल नवाचार को मानवीय संवेदनशीलता के साथ लागू किया जाए तो अंतिम व्यक्ति तक लाभ तेज़ी और पारदर्शिता से पहुँचता है। सामाजिक सुरक्षा का सशक्त आधार राज्य में वृद्धजन,…

