Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नहर के किनारे आज सुबह कुछ लोग टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें नहर के किनारे शव को तैरते देखा, इसके बाद इसकी सूचना ख़ुर्शीपार थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भिजवाया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। बता दें कि नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा भी रहता है। कुछ लोग बैठकर शराब भी पीते हैं। हालांकि शव के आसपास के इलाके में शराब की बोतलें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से इस वक्त एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल की स्थिति गंभीर…
महिलाओं ने मखाना खेती में देखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कृषि विविधीकरण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। विकासखंड नगरी के ग्राम सांकरा से 40 इच्छुक महिला किसान समूह का एक दल रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत ग्राम लिंगाडीह पहुंचा, जहाँ उन्होंने मखाना प्रोसेसिंग एवं आधुनिक खेती तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अध्ययन भ्रमण एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था जिला उद्यानिकी विभाग, धमतरी द्वारा की गई। ख़ास कर कलेक्टर धमतरी ने मखाना खेती को बढ़ावा देने और किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना के मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोझरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से नीम की पत्तियां लेने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला (Leopard Attack Dongargarh) कर दिया। हमले में ग्रामीण केज़उ राम कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेंदुए के पंजों से सिर पर गहरी चोट आने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह कोई पहली घटना नहीं है। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के कैंसर सर्जरी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कैंसर सर्जरी विभाग की टीम ने छाती के एक दुर्लभ एवं जटिल कैंसर मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर एक बार फ़िर एक 29 वर्षीय पुरुष मरीज की जान बचाई। मरीज छाती में गांठ, सांस लेने में तकलीफ और लगातार दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था। कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने केस की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि – पूर्व में…
खबर वर्ल्ड न्यूज- कवर्धा। आदित्यवाहिनी कवर्धा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे को पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से 28.12.2025 को आदित्यवाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई। यह कवर्धावासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आदित्यवाहिनी जैसे दिव्य आध्यात्मिक संगठन के सफल संचालन हेतु प्रदेश संगठन का नेतृत्व करने के लिए कवर्धा निवासी आशीष दुबे का चयन किया है जिनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कवर्धा आदित्यवाहिनी संगठन ने अनेक दिव्य प्रकल्पों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है। आशीष दुबे के अध्यक्षीय कार्यकाल में ही कवर्धा में पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज…
हिंदू धर्म में पौष महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत विशेषकर संतान सुख, संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। इस तिथि पर पड़ने वाली एकादशी को वैकुंठ एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत मंगलवार 30 दिसंबर को पड़ रही है और 31 दिसंबर को व्रत का पारण किया जाएगा। पौष पुत्रदा एकादशी इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि यह साल 2025 की आखिरी एकादशी भी है। शास्त्रों में इस व्रत का…
नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड ऐश बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए बैठी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और अभी तक ये धुरंधर की आंधी में अपनी जगह बनाए बैठी है। फिल्म अब जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में भी शामिल होने वाली है। फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन आ गया है। जो बाकी दिनों से कम है। वीकडे में अवतार को कमाने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। वीकेंड पर ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है मगर वीकडे पर कछुए की चाल चल रही है। फिल्म ने सोमवार…
नई दिल्ली। सर्दियां आते ही रूसी, खुजली और बालों के झड़ने की समस्या अचानक बढ़ जाती है जिससे लोग तरह तरह के शैम्पू और ट्रीटमेंट आज़माने लगते हैं। लेकिन अगर आप बालों की इन सर्दियों वाली समस्याओं से बिना किसी कैमिकल के छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके घर के आस पास उगने वाला एक साधारण पौधा आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्कैल्प तेजी से ड्राई होता है जिससे डैंड्रफ और खुजली की परेशानी बढ़ जाती है। कई लोग कैमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं लेकिन एक प्राकृतिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जिले में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास और रोहित दास शामिल हैं। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यवसायी की दुकान में पूर्व में काम कर चुका युवक दीपक दास ही निकला। काम से निकाले जाने के बाद से वह दुकान मालिक से नाराज़ चल रहा था, इसी रंजिश में…

