Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी। कभी जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया। चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एकसाथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में बीती रात अंधड़-बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की रबी सीजन की खड़ी फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रभावित किसान शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। महासमुंद मुख्यालय से सटे आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों ( कौंदकेरा, मुस्की, बनसिवनी, कांपा, गोपालपुर, सोरिद, परसदा (ब) आदि ) में खेतों में खड़ी धान गिरने और खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसी गांव में 50 एकड़, कहीं 30 एकड़ तो कहीं 40 एकड़ में लगे रबी सीजन के धान की फसल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा पश्चिम बंगाल के दौरे से लौट आए हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए इस दिशा में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उन्होंने पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण पर भी बयान दिया है। पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में प्रवेश करते हैं, लेकिन वहां की सरकार ने केंद्र की एजेंसियों को आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई थी। अब इस दिशा में उचित स्थान और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सांसद भाेजराज नाग के गुस्से का शिकार बने मत्स्य विभाग के निरीक्षक ने किसानाें के सामने जलील किए जाने पर बिना कोई जवाब दिए माइक छोड़कर निकल लिए, लेकिन इससे कांकेर सांसद भाेजराज नाग का पारा और चढ़ गया। दरअसल, कांकेर जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे, और उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है।…
राइस मिल संचालन से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना आज ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में जहां आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” पहल के माध्यम से प्रेरणादायक सफलता की कहानियां भी सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के ग्राम पचावल की अर्चना सिंह की सफलता कहानी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। अर्चना सिंह बिहान योजना के तहत स्व-सहायता समूह से जुड़कर आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर…
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। प्रदेश में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ उनके गांव के समीप ही मिल रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में आयोजित शिविर में राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनकी लंबे समय से लंबित समस्या से राहत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चल रही शासकीय योजनाएं जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम अतौरी की निवासी सुजन्ती पैकरा एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। कभी सिंचाई के अभाव में सीमित खेती करने को मजबूर सुजन्ती आज उन्नत कृषि के माध्यम से बेहतर आय अर्जित कर रही हैं। उन्हें क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई, जिससे उनके खेतों में अब सालभर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण के समीप स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दौरान सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एक विशेष कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पुनः घर वापसी का संकल्प लिया। इस आयोजन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और अपनी जड़ों से पुनः जुड़ने का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम…
सुबह अखबार पढ़ते ही कलेक्टर सरगुजा को फोन कर दिए समाधान के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह समाचार पत्रों का अवलोकन करते समय “नाला और ढोढ़ी के दूषित जल पर आज भी निर्भर हैं वनवासी” शीर्षक से प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित बस्ती में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पत्नी और बच्चे से विवाद के बाद घर से निकले युवक की चार दिन बाद संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। ससुराल पक्ष के द्वारा डंडे से मारकर व गला दबाकर हत्या की गई थी। पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश प्रजापति अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ 29 अप्रैल को रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरखोद गांव आया था। रात करीब 11:30 बजे वह शराब के…

