Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
Author: Khabar World
नई दिल्ली। सर्दियों में पीतल-तांबे का पानी पीना केवल परंपरा नहीं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम वैद्य के अनुसार, पीतल में तांबे के गुण पानी को शुद्ध रखते हैं और शरीर की गर्माहट व इम्यूनिटी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में यह पानी स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है। तांबा दोषों को नियंत्रित करता है और पीतल शरीर को स्थिरता देता है। सर्दियों में इन दोनों का मेल शरीर के लिए अनुकूल माना जाता है। पीतल कोई अलग धातु नहीं, बल्कि तांबे और जस्ते के मिश्रण से बना होता है। यही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुए हिंसक विवाद हुआ। आरोपी ने शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने देर रात थाने पहुंचकर सूचना दी कि डेयरी में काम करने वाले उसके दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार यानी 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला है। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे श्रमेव जयते मोबाइल एप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वाइस सेंटर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ आज 11 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन 4:58 मिनट पर विनोद कुमार शुक्ल ने अंतिम सांस ली।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर जिला का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे बस्तर जाएंगे। ग्राम फरसागुड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप के निवास जाएंगे। केदार कश्यप की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री साय परिजनों से मुलाकात करेंगे और ढांढस बाधेंगे। दोपहर 2.30 बजे बस्तर से रायपुर लौट आएंगे।
KWNS – रायपुर । छत्तीसगढ़ के गौरव, वरिष्ठ एवं विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। उनकी लेखनी में मानवीय संवेदना, सादगी और जीवन की सूक्ष्म अनुभूतियाँ अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त होती थीं, जिसने पाठकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को…

