Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एसआईआर (Special Intensive Revision) के फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है। छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल पब्लिश होगा। 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा आपत्ति दर्ज होगी। नोटिस जारी करने की अवधि 23 दिसंबर से 14 फरवरी रहेगी। मतदाता सूची में मापदंडों की जांच अवधि 17 फरवरी तय है। 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 12 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात के बाद मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। गुरुवार को वे कुनकुरी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे। दोपहर 12.50 बजे ग्राम सलियाटोली के कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एसबीआई बैंक के इंटरनल अकाउंट से करोड़ों रुपए गबन करने वाले चीफ मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले की विवेचना कर आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रायपुर के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स भी जब्त किया गया। आरोपी स्पेशलाईज्ड करेंसी मैनेजमेंट शाखा (SCAB) का चीफ मैनेजर था, जो एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण शाखा है, जिसका कार्य अन्य शाखाओं को कैश पहुंचाना और व मैनेज करना था। शाखा प्रमुख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा धाम में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जैतखंभ में विधिवत पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया तथा गुरुगद्दी एवं राम जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने सेतगंगा धाम के समग्र विकास के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से लागू कर दी हैं। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन दरों को अनुमोदित किया है। इसी क्रम में रायपुर जिले में वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार गाइडलाइन दरों का व्यापक, तार्किक और युक्तियुक्त पुनरीक्षण किया गया है। लंबे समय से पुनरीक्षण नहीं होने के कारण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों के वास्तविक बाजार मूल्य और गाइडलाइन दरों के बीच असंतुलन की स्थिति बन गई थी, जिसे अब संतुलित किया गया है। वर्ष 2019…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र के भीतर युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मामले का खुलासा नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मौदहापारा थाना से खमतराई थाना को मर्ग की सूचना प्राप्त हुई थी।…
लालपुर में महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूर्णतः संकल्पित लालपुर धाम में गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 5 से 9 नवम्बर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद और बस्तर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर विधान सभा के लोकप्रिय नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गागड़ा ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नवीन का अडिग संगठनात्मक समर्पण, अनुशासित कार्यशैली एवं कर्मठ नेतृत्व पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। गागड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का हर…
संस्कृतिक भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, आयोजन समिति गठित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे हिंदू महासम्मेलन को लेकर मंगलवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर सहित बीजापुर ब्लॉक एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से विभिन्न हिंदू समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक, युवा साथी एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं परंपराओं के संरक्षण को सशक्त करने के उद्देश्य से भव्य हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन…

