Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
Author: Khabar World
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आम नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जहाँ चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है,कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बानगांव की रहने वाली श्रीमती राशोबाई मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत स्व सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने जीवन को नई दिशा दी, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की है। राशोबाई आज विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरूकर 01 लाख रूपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही हैं। जय माता दी स्व सहायता समूह की सदस्य राशोबाई स्व सहायता समूह से जुड़ने से पहले कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं…
राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी…
खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता और कृषकों की दीर्घकालीन आय वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों की आय में दीर्घकालीन और स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में टॉप-अप अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल सके। सहायक संचालक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया था और अब कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, विकास तिवारी ने ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घूम रहे एक ढोंगी जोगी बाबा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था और साधु का रूप धारण किए हुए था। जानकारी के अनुसार, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। धर्म पूछने पर उसने खुद को मुसलमान बताया और अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तुरंत जामुल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। टीपी नगर स्थित एक शराब दुकान में पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों के पैसे चुरा रहा था। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से भीड़भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वे शराब दुकान पर भीड़ बढ़ने का इंतजार करते और फिर उसमें शामिल होकर लोगों के पैसे चुराते थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और सांसद-विधायक मिले। सीएम ने बताया कि आज मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित सांसदों एवं विधायकों से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास के संकल्प और उपलब्धियों को परिलक्षित करती ‘मुख्यमंत्री संसदीय संकुल विकास परियोजना (2021–25)’ पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है। जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के…

