Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदवा बानी बाजार पारा अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। और उनके विचारों को याद किया गया। भाजपा नेता अरविन्द सिंह राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्री वाजपेयी और मालवीय जी को नमन किया। राज्यपाल ने कहा है कि श्री वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। श्री वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। श्री डेका ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्री वाजपेयी जी के आदर्शों को हम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा ही नहीं पुरे प्रदेश के लोगों को थर्रा देने वाले हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के पीछे व्यावसायिक और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता प्रमुख कारण थी। कटघोरा निवासी और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के पीछे चुनाव में पराजय व्यवसाय में नाकामयाबी और कार्यक्रम में फोटो न छपने जैसे कारण थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि अक्षय गर्ग हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने…
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक, अबूझमाड़ के कोड़नार कैंप में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद पर फायरिंग कर दी। घायल जवान की पहचान विनगल कुमार जूरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। कैंप कोड़नार में ड्यूटी के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब साथी जवान मौके पर पहुंचे, तो विनगल कुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। उन्होंने अपनी बंदूक से खुद पर गोली चलाई थी, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों…
इस साल का अंतिम शुक्रवार व्रत 26 दिसंबर 2025 को है। उस दिन आडल योग बन रहा है। उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य धनु और चंद्रमा 27 दिसंबर तक सुबह 3 बजकर 10 मिनट तक कुम्भ राशि में रहेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 11 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस…
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ एक नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन कुछ ही घंटों में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने वैभव का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान किशन ने सिर्फ 33 गेंद में सेंचुरी ठोक कर अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखी। ईशान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि इन दोनों के नाम विजय हजारे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं रहा। बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंद में सेंचुरी लगा दी। सकीबुल गनी…
नई दिल्ली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस फिल्म ने वीक डेज ही नहीं बल्कि वीकेंड में भी धुआंधार कमाई की है। महामारी के बाद के दौर में किसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए इतना तगड़ा कलेक्शन करना मामूली बात नही है। इसी के साथ चलिए जान लेते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 20वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए हैं? ‘धुरंधर’ ने 20वें दुनियाभर में कितनी की कमाई? निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह…
नई दिल्ली। पपीते के पत्ते सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं माने जाते हैं। इनमें मौजूद पपेन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स बढ़ाने, पाचन सुधारने, लिवर डिटॉक्स और ब्लड शुगर नियंत्रण में इनके फायदे बताए जाते हैं। साथ ही त्वचा और बालों की समस्याओं में भी पपीते के पत्तों का उपयोग लाभकारी माना जाता है।हालांकि इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। आमतौर पर लोग पपीते और उसके फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन पपीते के पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। पपीते के…

