Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
Author: Khabar World
मोदी सरकार मजदूरों का रोजगार छीनना चाहती है – दीपक बैज बर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मनरेगा कानून में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये संशोधन के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो में एक दिवसीय मौन व्रत रख कर कांग्रेसजनों ने विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जगदलपुर में तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती में, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवगण एस. सम्पत दुर्ग, जरिता लैतफलांग अंबिकापुर, विजय जांगीड़ रायपुर, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव रायपुर सहित वरिष्ठ नेतागण अपने क्षेत्रों में मौन व्रत में शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता गंगा ने आज 11 जनवरी काे एक पर्चा जारी कर छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिले में 3 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ को नक्सली संगठन ने फर्जी बताया है। एक ही दिन 2 अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में जवानों कुल 14 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। अब नक्सल संगठन का कहना है कि उनके साथियों को पकड़कर मारा गया है। नक्सली प्रवक्ता गंगा ने पर्चे में लिखा है कि सुकमा जिले में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज मंगडू, सचिव माड़वी हितेश सहित कुल 12…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने नए साल की शुरुआत में ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी दिशा में परिवहन विभाग द्वारा आड़ावाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में बीते 9 और 10 जनवरी को दो दिवसीय सघन जांच शिविर का आयोजन किया गया । परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत संचालित इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सड़कों पर दौड़ने वाली स्कूल बसों की तकनीकी स्थिति और उनमें मौजूद सुरक्षा मानकों की बारीकी से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत रिक्त पदों हेतु आयोजित ‘रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा’ रविवार 11 जनवरी को जगदलपुर के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू और नकल रहित संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए में दो विशेष केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की गरिमा और शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार प्रशासन ने पहनावे और सुरक्षा जांच को लेकर बेहद कड़े रुख अख्तियार किए, जिसका असर…
युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा यूथ पार्लियामेंट में दिखी भविष्य के नेतृत्व की सशक्त झलक खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और जीवंत सहभागिता के साथ बालोद जिले के ग्राम दुधली में सम्पन्न किया रहा है। आयोजन के तीसरे दिन जंबूरी परिसर लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब रोवर–रेंजरों एवं उपस्थित नागरिकों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजरों ने सांसदों की भूमिका निभाई वहीं विधानसभा के अध्यक्ष…
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिली राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आम नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जहाँ चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है,कोंडागांव जिले के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बानगांव की रहने वाली श्रीमती राशोबाई मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत स्व सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपने जीवन को नई दिशा दी, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की है। राशोबाई आज विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरूकर 01 लाख रूपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही हैं। जय माता दी स्व सहायता समूह की सदस्य राशोबाई स्व सहायता समूह से जुड़ने से पहले कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं…
राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी…
खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता और कृषकों की दीर्घकालीन आय वृद्धि की दिशा में बड़ा कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों की आय में दीर्घकालीन और स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संयुक्त रूप से नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में टॉप-अप अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल सके। सहायक संचालक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया था और अब कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, विकास तिवारी ने ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा…

