Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत इकनार गांव में 2 धर्मांतरित परिवार के लगभग 15 से 16 लोगों के साथ अचानक पहुंची भीड़ ने इनके घर में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी । सामान को घर से बाहर फेंक दिया, राशन तक जला दिया गया है। मारपीट में घायल हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है । जिसका वीडियो आज गुरूवार काे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के करीब गांव के ही कुछ लोगों की भीड़ धर्मांतरित 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। 18 घंटे बाद आज गुरूवार काे मां-बेटी की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। मां के साथ दुधमुंही बच्ची टावेल से बंधी मिली है, पिता और एक बच्चे की तलाश जारी है। नाव में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित होगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ ‘ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन’ (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है। ऐतिहासिक रूप से इस पक्षी की उपस्थिति बारनवापारा में पहले भी दर्ज की गई थी, जब वर्ष 2015-16 में विख्यात पक्षी विशेषज्ञ ए.एम.के. भरोस ने इसे देखा था। उसके बाद से यह प्रजाति यहाँ से ओझल रही थी, जिससे अब इसकी पुनः वापसी वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ा रिकॉर्ड मानी जा रही है। इस दुर्लभ पक्षी की साइटिंग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभिषेक अग्रवाल ( आर आर 2013 बैच) को अपर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के पद से स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत–कबीरधाम के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
23 जनवरी को ‘राष्ट्रीय ध्वज दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव KWNS – अपनी महान विरासत और देशभक्ति के अद्भुत संगम को दर्शाते हुए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित ऐतिहासिक कांगला फोर्ट में अपना 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। यह अवसर दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रतीक है। पहला, दिल्ली उच्च न्यायालय के उस ऐतिहासिक निर्णय के 30 वर्ष, जिसने नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिया और दूसरा सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के 22 वर्ष, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज फहराने को मौलिक अधिकार के रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनके लिए दावा-आपत्ति करने अब एक दिन का ही समय बाकी है। मतदाता सूची में नाम कटने पर 22 जनवरी तक ही आपत्ति की जा सकती है। इसके बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इधर, दूसरी ओर रायपुर जिले में 1।33 लाख लोगों को दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी की गई थी। लेकिन अब तक 30 फीसदी लोगों ने ही इसका जवाब दिया है। नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका लगा है. 24 घंटे पहले इस पद पर की गई नियुक्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कार्यालय आबकारी आयुक्त ने निरस्तिकरण आदेश जारी करते हुए बताया कि 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से निरस्त किया गया है। बता दें, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची के तहत 85 अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक पद पर नियुक्ती दी गई थी। लेकिन नियुक्ति आदेश जारी होने के दूसरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां क्लिनिकल फर्नेस के दौरान जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी सहित भाटापारा ग्रामीण पुलिस के साथ ही बलौदाबाजार से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक, घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
देवों के देव महादेव की प्रिय रात्रि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक बड़ा पर्व है। शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है, और महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ता है। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग रूप में भोलेनाथ प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि मन, चित्त, ब्रह्म, माया, जीव, बुद्धि, आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी मिलकर शिवलिंग बनाते हैं। यही वजह है कि महाशिवरात्रि पर की गई शिव साधना हर मनोकामना की पूर्ति करती है। महाशिवरात्रि 15 या 16 फरवरी 2026 कब चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ -…

