Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में धान जाम होने से खरीदी प्रभावित हो रही है। करीब 1600 से अधिक सोसायटियों में डीओ नहीं कटने से उठाव नहीं हो रहा है, इससे सरकार अनजान नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश है कि खरीदी प्रभावित होगी, तो धान कम खरीदना पड़ेगा। बैज ने आंकड़ों के जरिए बताया कि प्रदेश के 2739 खरीदी केन्द्रों में लगभग 51 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, किंतु उठाव मात्र 10 लाख मीट्रिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। जहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वे नवीन सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। फिर दोपहर 2.35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Read More

*प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* KWNS –  कवर्धा टेकेश्वर दुबे। नववर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय, विधायक पंडरिया भावना बोहरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।…

Read More

*23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव* KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे। उल्लखेनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों एवं पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य तथा नई पीढ़ी के…

Read More

KWNS –  रायपुर l छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्य भारत के सबसे स्वच्छ नदी-वन पारिस्थितिकी तंत्रों में शामिल यह रिजर्व अब केवल बाघों और जंगली भैंसों का ही नहीं, बल्कि विलुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। *गिद्ध पर्यावरण के ‘सफाईकर्मी’ हैं और इनके बिना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार इंद्रावती के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गिद्धों सुरक्षित क्षेत्रों (Vulture…

Read More

KWNS  – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना राज्य की प्राचीन धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है। कबीरधाम जिले के इस भोरमदेव धाम में महादेव शिव की आराधना, अतुलनीय…

Read More

*कथित पत्रकारों पर लूट, धमकी और छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप…!* *अधिवक्ता अंशुल साम्परिया ने गांधीनगर थाने में दी लिखित शिकायत, एफआईआर की मांग* *सच पूछने की सजा! धान मंडी में अनियमितता उजागर करने पर लूट और धमकी* खबर वर्ल्ड न्यूज –  सरगुजा।  जशपुर जिले में कथित पत्रकारों द्वारा मारपीट की धमकी, जबरन रकम लूटने, रसीद बुक फाड़ने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि खराब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में अंबिकापुर निवासी अधिवक्ता एवं खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विसेस के सरगुजा संभाग प्रभारी अंशुल साम्परिया ने गांधीनगर थाना, अंबिकापुर में लिखित आवेदन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने ऑडियो संदेश में सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जो मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “महतारी” का स्थान सर्वोच्च है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, श्रम और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से समाज के सभी क्षेत्रों में मातृशक्ति के योगदान को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल…

Read More

अब तक 900 से अधिक लोगों ने अपने घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि एवं बिजली बिल से मुक्ति मिलने से सोलर पैनल लगवाने जिले के हितग्राही काफी उत्साहित हैं। बलौदाबाजार जिले के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह इतना प्रबल है कि 10 हजार से अधिक परिवारों ने अब तक पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में अपना सशक्त संकल्प व्यक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले में वनांचल में रहने वाले परिवारों के लिए बकरी पालन एक पारंपरिक कार्य रहा है। इस कार्य में उन्हे मिलने वाली एक मदद उनके आजीविका में सुधार का एक बड़ा कदम साबित हो रही है। जिले के सोनहत जनपद पंचायत मुख्यालय ग्राम में रहने वाले श्री रामलाल के लिए मनरेगा योजना के बने पक्के बकरी पालन शेड ने अब सब कुछ बदल दिया है। वह अब एक उन्नत बकरी पालक बनकर बड़ी संख्या में बकरी पालन कर रहे हैं। इस परंपरागत कार्य में अब उनका पूरा परिवार लगा हुआ है और हर दो-तीन माह बाद…

Read More