Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है। इस बार चोरों ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सरकारी टीचर बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। शराब के नशे में टीचर ने हाथ जोड़कर कहा- वह आज सरस्वती पूजा में आया था। सब पूजा-पाठ में लगे हैं, उसने भी पूजा में नारियल चढ़ा दिया। एक ग्रामीण पूछता है कि क्या-क्या पीए हो तो जवाब में टीचर कहता है- कुछ नहीं। मध्यान्ह भोजन में दाल-भात खाएं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। यह घटना गुमगरा के जूनापारा प्राइमरी स्कूल की है। शराब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी 29 जनवरी को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और व्यवस्थागत खामियों की वजह से अब तक लगभग 20 प्रतिशत किसान अपनी धान नहीं बेच पाए हैं। आप ने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन हकीकत में कई जगह 17, 18 और कुछ केंद्रों पर तो 25 नवंबर से खरीदी शुरू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास सास हो रहा है। इससे आगामी दिनों में राहत मिलने की संभावना है। तापमान अगले 48 घंटों में बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। कहीं पर भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार से जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह तूता पहुंचकर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन कर आधारशिला रखेंगे। इसके बाद डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह – 2026’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। कोतबा में विकासकार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम आज रात्रि विश्राम गृह ग्राम बगिया में ही करेंगे।
*साहित्य के लिए डिजिटल माध्यम चुनौती नहीं, बल्कि अवसर* KWNS – रायपुर l रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अंतर्गत “आदि से अनादि तक” थीम पर आयोजित सत्रों की श्रृंखला में अनिरुद्ध नीरव मंडप में एक विचारोत्तेजक चर्चा सत्र संपन्न हुआ। “डिजिटल साहित्य : प्रकाशकों के लिए चुनौती” विषय पर केंद्रित इस सत्र में डिजिटल युग में साहित्य प्रकाशन की बदलती प्रकृति, संभावनाओं और चुनौतियों पर गंभीर विमर्श किया गया। सत्र में प्रभात प्रकाशन, दिल्ली के प्रतिनिधि श्री प्रभात कुमार ने डिजिटल माध्यमों के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ई-बुक्स, ऑडियो बुक्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने साहित्य…
*पहली बार छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों के दल ने किया अध्ययन भ्रमण, खुशियों भरी मुस्कान के साथ जताया मुख्यमंत्री का आभार* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत कर रही हैं। मैं उन सभी महिलाओं के साहस को नमन करता हूं जो पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण पेशे में रह कर समाज में सकारात्मक योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री को महिला पत्रकारों के दल…
*महिला लेखन समाज में सकारात्मक बदलाव का बन रहा सशक्त माध्यम* KWNS- रायपुर l रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन लाला जगदलपुरी मण्डप में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “समकालीन महिला लेखन” विषय पर गहन एवं सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई। इस सत्र में सुश्री इंदिरा दांगी, सुश्री श्रद्धा थवाईत, सुश्री जया जादवानी तथा सुश्री सोनाली मिश्र ने सहभागिता करते हुए महिला लेखन की बदलती भूमिका और उसकी सामाजिक प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समकालीन महिला लेखन अब भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही समाज के यथार्थ, संघर्ष, असमानताओं और संवेदनाओं को सशक्त रूप में…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय कार्यों में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर एवं नियमित भुगतान की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और…
KWNS – Raipur मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके। बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि…

