Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार को उसके घर से दबोचा गया। मौके से करीब 7 किलो गौमांस जब्त किया गया है। पूरा मामला बेलगहना चौकी पुलिस का है। जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी को घर के आंगन में मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने गौ मांस रखने की बात कबूली। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन एक आत्मीय और भावनात्मक प्रसंग का साक्षी बना। आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई, तो वहां का वातावरण पूरी तरह से अपनत्व और विश्वास से भर गया। शासन और जनता के बीच की दूरी इस सहज संवाद में पूरी तरह समाप्त होती नजर आई। इसी दौरान ग्राम की निवासी श्रीमती ऋषि बघेल अपने एक माह के नवजात शिशु को गोद में लेकर मुख्यमंत्री…
“ईंट जोड़ाई अच्छे से करिए… मसाला बढ़िया से डालिए” – जब श्रमिक बहन ने मुख्यमंत्री को सिखाया काम खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में चल रहे औचक निरीक्षण और जनसंवाद के क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम लोखन में एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सुशासन के ध्येय को और अधिक जीवंत बना दिया। निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल औपचारिक समीक्षा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने उस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चुना, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करती है। उनके इस व्यवहार ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुष्कर्म के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना का है, जहां नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन शासकीय जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे थे। नगर…
जमीन पर भोजन, ज़मीन पर फैसला: पेयजल योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्माणाधीन पंचायत भवन के औचक निरीक्षण के दौरान सीधे श्रमिकों के बीच पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उनका यह दौरा केवल कार्यों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन के साथ उनके सहज जुड़ाव और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बन गया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से वहां कार्यरत श्रमिकों में उत्साह का माहौल बन गया और सभी…
मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने” खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के सादे निमंत्रण को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उसे अपने व्यवहार से एक यादगार क्षण में परिवर्तित कर दिया। गांव में उनके आगमन से जहां उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ था, वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने शासन और आमजन के बीच के आत्मीय संबंधों को भी जीवंत रूप में सामने रखा। ग्राम लोखान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों सहित बस्तर संभाग के सभी जिलाें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए सोमवार की सुबह यलो अलर्ट जारी किया है। जारी यलो अलर्ट का असर बस्तर संभााग मुख्यालय सहित अन्य जिलाें में आज साेमवार सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं, बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसका मतलब यह है कि इन जिलों में आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 30…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आने वाले हैं, जिसके लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। इस बीच चुनाव परिणामों के रुझानों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया। दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी। वहां तो ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, पूरा मंत्रीमंडल, पुलिस अधिकारी चुनाव लड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी, उड़ीसा के रहने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर मौलश्री का पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोज श्रीवास्तव, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इससे पूर्व राज्यपाल रमेन डेका अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर बीती रात जगदलपुर पहुंचे। सर्किट हाऊस जगदलपुर में कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर…

