Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: चंदागढ़ में बरगद की छांव तले मुख्यमंत्री की जनचौपाल, योजनाओं के जमीनी सच से रूबरू हुए CM साय
- विशेष लेख : छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन
- अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, PWD कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- जब ‘जननायक’ बने ‘खिलाड़ी’- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में बच्चों के साथ साझा की खेल की पिच
- सुशासन तिहार: जशपुर के चंदागढ़ में मुख्यमंत्री साय ने चखा ‘आत्मनिर्भरता’ का स्वाद, ‘लखपति दीदी’ सुमिला की संघर्ष गाथा ने जीता दिल
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत शहर की 18 प्रमुख सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने का कड़ा निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में रोड इंजीनियरिंग में सुधार, चौक-चौराहों का पुनः डिज़ाइन और नए बायपास निर्माण के माध्यम से जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। यह निर्णय शहरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, क्योंकि पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर और बूढ़ापारा जैसे क्षेत्रों में…
KWNS – रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे *ऑपरेशन “आघात”* के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की *स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522* को रोका गया। वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे के शिकार सीआरपीएफ के जवान सुबह 5 बजे जगदलपुर से निकले थे। तीन घंटे बाद 8.15 बजे उनकी कार ट्रक से जा टकराई। मिली जानकारी के मुताबिक डिजायर कार जिस पर सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वह इतनी तेज चल रही थी कि सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास के पास हुई। कार के चालक समेत तीनों जवानों की इस हादसे में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह जवान 201 बीएन कोबरा बटालियन में तैनात थे। घटना की जानकारी…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूरणीय है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी…
KWNS – रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर जल योजना से ग्रामीणों का जीवन काफी आसान हो गया है। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के दूरस्थ वनांचल और बैगा जनजाति बहुल ग्राम कन्हारी में अब गांव के हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से साफ और पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे कई सालों पुरानी पेयजल की समस्या दूर हो गई है। इससे लोगों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और सम्मान की भावना बढ़ी है। पहले गांव के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। वे कुएं,…
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से चर्चा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सहमति KWNS -रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य भेंट कर प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री राजवाड़े ने इस अवसर पर अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बहनों के…
*मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ* *सरगुजा जिले को 523 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण हेतु घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले में 523 करोड़ 20 लाख…
KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के ग्राम पंचायत अंधियारखोह के श्री जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। उन्हें वर्ष 2023-24 में पक्के आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना से पूर्व जगदीश बैगा अपने परिवार सहित कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। कच्चे मकान में रहने के दौरान उन्हें जंगली कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि का खतरा हमेशा सताते रहता था। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण पक्के मकान का निर्माण…
खबर वर्ल्ड न्यूज- संतोष पाठक ,मुंगेली l कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव की मंशानुरूप सभी राजस्व संबंधी प्रकरणों का सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। रिकॉर्ड दुरुस्ती, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन एवं नक्शा बटांकन की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाए,…
KWNS – रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया है, कहा, असम-बंगाल में भाजपा को बंपर जीत हासिल होगी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर तंज कसा, और कहा कि भूपेश बघेल को प्रचार में जरूर जाना चाहिए। भूपेश यानी कांग्रेस के सफाए की गारंटी है। चौधरी आज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। असम में चुनाव प्रचार जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने डिप्टी सीएम अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। चौधरी ने कहा कि वो कार्यकर्ता के…

