Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ निवासरत एयरफोर्स के विंग कमांडर के खुदकुशी करने की खबर है। हरियाणा निवासी 39 वर्षीय विपुल यादव की खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। पहले दिन घटस्थापना होगी। फिर 9 दिन तक माता की पूजा, व्रत, धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को अत्यंत फलदायी बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन देवी की उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं साथ ही नवरात्रि के नौ की पूजा सफल हो जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि किस दिन है यहां देखें। चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:52- सुबह 07:43 घटस्थापना अभिजित मुहूर्त -…
नई दिल्ली। रविवार, 8 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अलग से टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया है। जब भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी, तब बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। इस बार सूर्यकुमार यादव…
नई दिल्ली। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की। इस लिस्ट में पठान नंबर 1 पर है। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्टी लीड रोल में नजर आएंगी और इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले आइए जान लेते हैं कि बॉलीवुड की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया था और टॉप 10 में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।…
नई दिल्ली। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या अब आम हो गई है। हर तीसरा-चौथा व्यक्ति शुगर कम-ज्यादा होने की शिकायत से पीड़ित है। डॉक्टरों को दिखाने और दवा खाने के बाद भी बीमारियां समाप्त नहीं होतीं, जबकि प्राचीन काल में जब हॉस्पिटल नहीं थे, तब लोग अपने आसपास मौजूद पेड़-पौधों को औषधि के रूप में उपयोग कर कई बीमारियों से खुद ही इलाज करके ठीक हो जाया करते थे। पलाश भी एक ऐसा ही पेड़ है, जो आज भी शुगर और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करने में रामबाण मना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयुर्वेद में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रदेश में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। अबकी बार चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ। दुर्घटना में घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। आरोपित युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि तखतपुर पुलिस काे सूचना मिली थी कि मोढे चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ मेरे साथ अडिग खड़ी रहने वाली मेरी जीवन संगिनी कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। आपके धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने हर जिम्मेदारी और हर चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा दही मांगने के बहाने किसान के घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा की छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ग्राम सिर्री निवासी शिक्षक रोहित पटेल (50) की पोस्टिंग पचपेड़ी में है। वह प्रतिदिन अपने गांव से ड्यूटी करने आता है।…

