Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा का गोगुंडा: बंदूक की गूंज से ‘विकास की किलकारी’ तक का ऐतिहासिक सफर
- ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
- निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भीषण गर्मी का तांडव: कांकेर में 40°C के पार पहुंचा पारा, प्यास बुझाने जंगलों से बस्तियों की ओर पलायन कर रहे वन्यजीव
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित गोगुंडा पंचायत और उससे जुड़े मीचिगुड़ा गांव में बदलाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे के बाद प्रशासन ने जिस तरह इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया, वह अब जमीन पर दिखने लगा है। एक करोड़ रुपये की लागत से यहां विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जहां कभी स्कूल और आंगनबाड़ी की कल्पना भी मुश्किल थी, वहां अब बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। पीडीएस भवन बन रहा है, ताकि राशन के लिए दूर-दूर भटकना न पड़े।…
घर-घर पीएनजी से मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति, समय और पैसे की बचत होगी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने की यह नीति महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और ‘धुआं मुक्त रसोई’ के सपने को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
दाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण भीषण गर्मी व लू भी चल रही है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों की वजह से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, पक्षी तेज गर्मी सहन नहीं कर पा रहे हैं। जलस्त्रोत में आई कमी के कारण पक्षी मारे जा रहे हैं। जंगल में जल स्त्रोतों के सूखने से वन्य जीव आबादी इलाकों की ओर आ रहे हैं। कहीं भालुओं के समूह को गोठान की टंकी से प्यास बुझाते देखा जा रहा है तो कहीं वानरों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार देर रात जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के निवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई है। हालांकि छापेमारी के पीछे के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। दिल्ली और रायपुर से पहुंचे अधिकारियों ने दो अलग-अलग वाहनों में आकर यह कार्रवाई की, जो रात करीब 11 बजे शुरू होकर एक बजे तक चली। छापे की कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर आज शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फाेट हो गई है। अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 4 जवान घायल हो गए थे, जिसमे 3 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पर ही बलीदान हो गए एवं 1 ज़ख़्मी जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार हेतु रवाना कर दिया गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई क्रूज हादसे की दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए सुरक्षा मानकों का सुदृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि जन सुरक्षा के विषय में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी और कोरबा सहित अन्य सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां सुरक्षा मानकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा में 10वीं कक्षा में लगातार दो साल फेल होने से परेशान नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 साल ) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजवीर पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में असफल हो रहा था। पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था। इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहने के कारण वह काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के बीच बच्चे नदी में स्नान और खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते-नहाते दोनों बच्चे गहरे पानी की…
2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है। इसकी टिकट की बुकिंग कल यानि 3 मई से शुरू हो रही है। मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें। बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब…

