Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
*कोसमनारा में सामुदायिक भवन विस्तार हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा* KWNS – रायगढ़ l महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समाज जब संगठित और जागरूक होता है, तब विकास को वास्तविक मजबूती मिलती है। साहू समाज की एकजुटता, शिक्षा और समर्पण प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 25 लाख से अधिक किसानों…
KWNS – राजिम l राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। नागा साधुओं और विभिन्न अखाड़ों के संतों ने संत समागम स्थल से सुबह 7 बजे ऐतिहासिक शाही शोभायात्रा निकाली। राउत नाचा, डीजे धुमाल, नगाड़ों की गूंज, जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली यह शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा संत समागम स्थल से प्रारंभ होकर श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे मार्ग से नेहरू बाल उद्यान, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ और वीआईपी मार्ग होते हुए मेला परिसर…
KWNS – बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंत्री ने कहा, आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रतनपुर झरनापारा स्थित शिव मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रार्थना है कि भगवान शिव की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, जनकल्याण की योजनाएं और प्रभावी हों तथा देश व राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। डोमनहिल पोड़ीडीह स्थित शंकर…
KWNS – रायगढ़। CM साय आज अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र की जनता से मिले। उन्होंने X पोस्ट में बताया, पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़, वह पावन धरती जहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार चार बार अपना आशीर्वाद देकर लोकसभा में प्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्रदान किया। रायगढ़ आना हर बार परिवार के आँगन में लौटने जैसा हृदयस्पर्शी अनुभव देता है, जहाँ हर चेहरा अपनापन बिखेरता है। कल देर रात तक यहाँ के समर्पित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों से भावपूर्ण मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। हर बातचीत में अपनापन और विश्वास की गर्मजोशी महसूस हुई। रायगढ़ की इस प्यारी जनता…
*महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास* *मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं* KWNS – रायपुर l महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व…
KWNS – 🕉️ महाशिवरात्रि व्रत कथा (पूरी कथा) प्राचीन समय की बात है। एक नगर में एक क्रूर और पापी शिकारी रहता था। वह रोज जंगल में जानवरों का शिकार करके अपने परिवार का पालन करता था। एक दिन शिकार की तलाश में वह बहुत दूर जंगल में चला गया, लेकिन पूरे दिन उसे कोई शिकार नहीं मिला। रात हो गई, भूख-प्यास से व्याकुल होकर वह एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। उस पेड़ के नीचे एक शिवलिंग स्थापित था, पर उसे इसका ज्ञान नहीं था। वह जिस पेड़ पर बैठा था, वह बेल का पेड़ था। रात भर जागते…
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय KWNS- रायपुर l मजबूत समाज से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। सामाजिक समरसता, जागरूकता और सामूहिक चिंतन के माध्यम से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खारीझरिया में आयोजित झरिया यादव महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने खारीझरिया में मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को…
KWNS- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खेल रहे बच्चे और घर के बुजुर्ग सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। यह हादसा हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार, बाजार पारा में शनिवार…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में वर्षों से चली आ रही जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ₹220 करोड़ के “शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम” (Urban Flood Risk Management Program) को सैद्धांतिक मंजूरी देने का आग्रह किया है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रायपुर शहर के लिए तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रस्ताव पहले ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को भेजा जा चुका है। 10 नवंबर 2025 को जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार…
*गुजरात के बनासकांठा की डेयरी क्रांति से सीख लेने पहुँचा छत्तीसगढ़ का दल* KWNS- रायपुर l छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात के मेहसाणा जिले के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध दूधसागर डेयरी, बनास डेयरी एवं अमूल डेयरी का पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने डेयरी की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीकी नवाचारों और सहकारी मॉडल का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को डेयरी के अधिकारियों द्वारा संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने डेयरी प्लांट, बायो-सीएनजी प्लांट, खाद्य तेल इकाई, आटा…

