Author: Khabar World

निराकरण 14 फरवरी और अंतिम सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर) अंतर्गत नाम जोड़ने के लिए 06 हजार 700 से अधिक फार्म 06 प्राप्त हुए हैं। वहीं नाम काटने के लिए 87 फार्म 07 प्राप्त हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा तथा 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Read More

प्रतिमाह कमा रहीं 50 से 60 हजार रूपए खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सांवतपुर की उषा जांगड़े स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर महिला उद्यमी बन गई है। कभी सीमित आय, घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक असुरक्षा से जूझने वाली उषा जांगड़े आज आत्मविश्वास से भरी एक सफल महिला उद्यमी हैं, जो न केवल अपने परिवार का संबल बनी हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने से पहले उषा की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन था और सीमित आय…

Read More

भूपेश बघेल असम में भाजपा के अंत का दिवास्वप्न देख रहे हैं- संतोष पांडेय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में भाजपा के अंत का दिवास्वप्न देख रहे हैं। पाण्डेय ने कहा कि आजकल मुद्दों की दरिद्रता के चलते राजनीतिक अस्तित्व के संकट से जू़झ रहे बघेल शायद स्मृतिलोप के दौर से भी गुजर रहे हैं। बघेल को यह तो कतई नहीं भूलना चाहिए कि जिन-जिन प्रदेशों की कमान उनको सौंपी गई थी, उन-उन प्रदेशों में कांग्रेस का बंटाधार हो चुका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 214 वाहिनी सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय परिसर दुगोली, बीजापुर में आज 23 जनवरी 2026 को एक भव्य सामूहिक गान का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के गौरवशाली इतिहास एंव सामूहिक चेतना को समर्पित राष्ट्र व्यापी समारोहों की श्रंखला का हिस्सा है। सामूहिक गायन कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट के.डी. जोशी, 214 बटालियन के अन्य सदस्य एंव स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल, बीजापुर के स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के. डी.…

Read More

प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मस्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित रहा ओपन माइक का मंच खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मस्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित ओपन माइक मंच पर पहले दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें 75 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। इस मंच पर कविता, कहानी, गायन, वादन, सामूहिक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य जैसी विविध विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ओपन माइक सत्र में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह विशेष मंच…

Read More

मुख्यमंत्री ने गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल से की मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गुजरात के अध्ययन भ्रमण से लौटे महिला पत्रकारों के दल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला पत्रकार अपने साहस से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत कर रही हैं। मैं उन सभी महिलाओं के साहस को नमन करता हूं जो पत्रकारिता जैसे चुनौतीपूर्ण पेशे में रह कर समाज में सकारात्मक योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री को महिला पत्रकारों के दल ने गुजराती अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर पहली…

Read More

साहित्य के लिए डिजिटल माध्यम चुनौती नहीं, बल्कि अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अंतर्गत “आदि से अनादि तक” थीम पर आयोजित सत्रों की श्रृंखला में अनिरुद्ध नीरव मंडप में एक विचारोत्तेजक चर्चा सत्र संपन्न हुआ। “डिजिटल साहित्य : प्रकाशकों के लिए चुनौती” विषय पर केंद्रित इस सत्र में डिजिटल युग में साहित्य प्रकाशन की बदलती प्रकृति, संभावनाओं और चुनौतियों पर गंभीर विमर्श किया गया। सत्र में प्रभात प्रकाशन, दिल्ली के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने डिजिटल माध्यमों के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ई-बुक्स, ऑडियो बुक्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने साहित्य को व्यापक…

Read More

प्रशस्ति पत्र और डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान राशि से 239 विद्यार्थी सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज लोक भवन में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये 2024 एवं 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछडी जनजाति के टॉप 01 विद्यार्थी है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।…

Read More

फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाई जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गणतंत्र दिवस से पूर्व कर्तव्य पथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी विशिष्ट और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी में जनजातीय समाज की जीवनशैली, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, वेशभूषा और ऐतिहासिक विरासत की झलक को प्रदर्शित किया गया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित है, जिसमें राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक तकनीक के समन्वय को प्रभावशाली एवं सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत किया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा से रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मुलाकात की। X में शेयर करते गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने आज मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की, इस अवसर पर रायपुर में बेहतर कानून-व्यवस्था और सशक्त पुलिसिंग के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कमिश्नर का पद ज्वॉइन कर लिया है। इससे पहले वे आईजी, बिलासपुर रेंज के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की SP बनाई गई…

Read More