Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को धन, सुख-शांति और समृद्धि की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में उनकी विशेष कृपा होती है, वहां न केवल आर्थिक उन्नति होती है, बल्कि मानसिक शांति और संतोष का वातावरण भी रहता है। यही वजह है कि, हर व्यक्ति चाहता है कि, उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास हो। माना जाता है कि, देवी लक्ष्मी किसी भी घर में प्रवेश करने से पहले वहां के वातावरण और परिस्थितियों का सूक्ष्म निरीक्षण करती हैं। यदि आपके घर का माहौल सकारात्मक होता है, तभी वे वहां खुद निवास करती…
नई दिल्ली। बीते शनिवार (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 36वां मैच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल कर खुद को प्वाइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचा दिया है। दूसरी तरफ, हारने वाली राजस्थान को नुकसान हुआ। इसके अलावा मुकाबले के जरिए ऑरेंज कैप में भी बदलाव देखने को मिला है। तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट क्या है। जीत के साथ हैदराबाद ने लगाई छलांग मुकाबला जीतने के साथ हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। यह सीजन में टीम की पांचवीं जीत रही। 8…
नई दिल्ली। वैसे हरी सब्जियों में भिंडी एक बेहद लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी मानी जाती है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भिंडी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से इसका फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भिंडी हर जगह पाई जाती है। अगर इसका सही से नियमित सेवन किया जाए, तो ये हमारे शरीर में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। भिंडी एक हरी सब्जी है, जिसका उपयोग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में बेटे ने हंसिए से अपनी ही मां को काट डाला। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मां पर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वारदात 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका में हुई है। शिकायतकर्ता कोवा मरकाम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी आयते मरकाम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में बैठे थे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की छात्रा योहाना ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 96.2% अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। योहाना ने एक दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय से यह उपलब्धि हासिल करते हुए पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया मानक स्थापित किया है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में योहाना की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती। योहाना के माता और पिता सीआरपीएफ में सेवारत हैं, जिससे यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी गई है। योहाना की मेहनत, लगन और दृढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी पत्रकार मोहन निषाद को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया। मामले के अनुसार, बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाने में दर्ज अपराध में मोहन निषाद पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2), 3(5) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता मनीराम तारम, जो कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में सहायक अभियंता हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 17…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं। पारा 45 डिग्री के पार हो चुका है। सबसे ज्यादा मध्य इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण बस्तर इलाकों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा गर्म राजनंदगांव रहा, यहां 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सिर्फ विपक्ष की निंदा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना जनता के धन की बर्बादी है, यह भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र को भी दर्शाता है। सत्र को बुलाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस कारण भी नहीं है, सरकार के पास कोई महत्वपूर्ण विधेयक भी नहीं है और न ही कोई ऐसा राज्य के हित का विषय है जिस पर चर्चा कराने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने की जरूरत थी। दीपक बैज ने कहा, मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर कहा, हम विपक्ष की निंदा करने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायपुर में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक क्लब हाउस विनायक सिटी में कार्यक्रम होगा। इसके बाद सीएम साय दुर्ग जिले के भरर ग्राम जाएंगे, जहां आयोजित विशाल कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3:15 बजे भरर जामगांव से वह रायपुर लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला नशेड़ी युवक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था, लेकिन जब बहुत देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। बच्ची पुरैना से लगे एनएसपीसीएल ग्राउंड के पास मिली, जहां उसके हाथ-पैर बंधे थे। ग्रामीणों ने बच्ची को समय रहते बचा लिया। वहीं आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची…

