Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण से 150 हेक्टेयर में खरीफ और 50 हेक्टेयर में रबी सहित कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Read More

ब्रेहबेड़ा की नन्हीं बच्ची की सफल हार्ट सर्जरी, अबूझमाड़ से रायपुर तक पहुंची उम्मीद की धड़कन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त पारूल की रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है।‘प्रोजेक्ट धड़कन’ अब नारायणपुर जिले में योजना भर नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद का नाम बन चुका है जिनके लिए हर नन्हीं धड़कन सबसे कीमती है। थकान से…

Read More

इतिहास के पन्ने हुए डिजिटल- “ज्ञानभारतम” एप से हुआ संरक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई है। विकासखंड सिमगा के कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा स्थित सदगुरुदेव कबीर आश्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के दौरान सन् 1700 ईस्वी की *326 वर्ष पुरानी* हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ प्राप्त हुई हैं। ये पाण्डुलिपियाँ न केवल धार्मिक दृष्टि से अमूल्य हैं, बल्कि भारत की ज्ञान परंपरा का जीवंत प्रमाण भी हैं। दामाखेड़ा में कुल चार प्राचीन ग्रंथों — अनुरागसागर, अम्बूसागर, दीपकसागर एवं ज्ञान प्रकाश —…

Read More

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो कभी अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत वनांचल के उन हिस्सों तक डॉक्टर और दवाइयां पहुँच रही हैं, जहाँ पहुँचना कभी नामुमकिन सा लगता था। यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बस्तर की पहाड़ियों में बसने वाले आदिवासियों के लिए जीवन का नया उजाला बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का आनंद लिया। पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर छत्तीसगढ़ का भी सियासी पारा बढ़ गया है। इस फैसले से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगेली जिले में उनके पैतृक गांव बटहा में घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में जुटे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक पर धोखाधड़ी और अवसरवाद का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यह भी लिखा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने यह बड़ी कार्रवाई प्रश्नपत्र विवाद, लापरवाही और विभिन्न अनियमितताओं को लेकर की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों के मामले में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में सामने आया है, कि लापरवाही और प्रशासनिक चूक पाए जाने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से विजय कुमार लहरे को सस्पेंड कर दिया। स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 अप्रैल को इस संबंध में आधिकारिक आदेश…

Read More

इस साल मई 2026 का महीना बहुत खास है क्योंकि मई में ज्येष्ठ और अधिकमास दोनों माह का संयोग बन रहा है। ज्येष्ठ में ही हनुमान जी का श्रीराम से मिलन हुआ था। वहीं अधिकमास विष्णु जी का प्रिय महीना है। जिसमें पूजा-पाठ, दान, और सत्संग का 10 गुना फल मिलता है। मई में सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का व्रत वट सावित्री भी किया जाएगा। शनि देव का जन्म भी ज्येष्ठ में हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा, ज्येष्ठ अमावस्या, अपरा एकादशी, पद्मिनी एकादशी, एकदंत संकष्टी चतुर्थी आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मई 2026 में मनाए जाएंगे। देखें पूरी लिस्ट। मई 2026…

Read More

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया, जिसमें 4 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया. भुवनेश्वर कुमार द्वारा भी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, उन्होंने 3 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में विराट कोहली ने भी इतिहास रचा, वह IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। पूरी टीम 16.3 ओवरों में 75 रनों पर ढेर हो गई, एक समय लगा था कि…

Read More

नई दिल्ली। बॉबी देओल अपकमिंग फिल्म में अनुराग कश्यप के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म बंदर 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टल गई। मेकर्स ने नई डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके मुताबिक यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने अनोखे टाइटल, दमदार टीम और शानदार स्टारकास्ट की वजह से ‘बंदर’ पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म…

Read More