Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
- हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जनहितैषी कार्यों को पूरा करने सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री टंक राम वर्मा
- तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं-मुख्य सचिव विकासशील
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
Author: Khabar World
*गुरूदर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि का लिया आशीर्वाद* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं पूजा – अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर…
*मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया* *प्रोजेक्ट धड़कन, जिंदगी मुस्कुराएगी, दिव्य धुन बैंड और कलाकेंद्र के बच्चों संग मुख्यमंत्री ने बांटी खुशियां* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों,समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर फलों से तौला गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात…
*लोरमी में बनेगा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ का भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 15 लाख रुपए की घोषणा* *शासकीय कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव* KWNS – संतोष पाठक, लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के साहू भवन में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कर्मचारी एवं अभिनंदन सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। श्री साव ने संघ के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। श्री साव ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि,…
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायत के परिवारजनों से किया सार्थक संवाद, और समस्याओं का किया समाधान* *डिप्टी सीएम अरुण साव ने गांवों में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की* *उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाली से घिरे सुंदर वातावरण में ग्रामीणों संग वनभोज का आनंद लिया* KWNS – संतोष पाठक, लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के अवसर पर वनगांव बिजराकछार, लोरमी में जनचौपाल लगाकर परिवारजनों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायतों के लगभग गांव के लोगों से…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता…
KWNS – कवर्धा। “जय गुरुदेव, जय जगन्नाथ महाप्रभु” के भक्तिमय उद्घोष के साथ 18 फरवरी 2026, बुधवार को आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी कवर्धा के तत्वावधान में शहर स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण बड़े मन्दिर वृन्दावन धाम, कवर्धा में पूज्य गुरुदेव भगवान के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए सवा घंटे का सामूहिक संकीर्तन एवं पाठ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक स्वर में “हे अच्युत, हे अनंत, हे गोविन्द” का सवा घंटे तक अखंड संकीर्तन किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति,…
KWNS – रायपुर। देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी जिंदल स्टील लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) स्कोर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी का CSA स्कोर 100 में से 30 से बढ़कर 72 हो गया है, यानी 42 अंकों की प्रभावशाली बढ़ोतरी हुई है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कंपनी को स्टील उद्योग के लिए प्रतिष्ठित ‘सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026’ में शामिल किया गया है। वैश्विक स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि दुनिया भर की 9200 से अधिक कंपनियों का आकलन किया गया, जिनमें से केवल 848 कंपनियों को ही इस…
KWNS – बिलासपुर l छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया. छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई, जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे भविष्य में नियमित नाइट ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है. अब किसी भी मौसम और कम विजिबिलिटी की स्थिति में बिलासा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो सकेंगे.…
KWNS – रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर और श्रम विभाग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज देवांगन जनकल्याण समिति दुर्ग द्वारा आयोजित माँ परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। जब समाज संगठित रहेगा, तभी वह शिक्षा, व्यापार, शासकीय सेवा और…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अष्टम (बजट) सत्र की तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यसूची को लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। यह पत्रकार वार्ता उनके निवास कार्यालय ई-1 स्पीकर हाउस, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की गई। अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र का शुभारंभ सोमवार, 23 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:05 बजे माननीय राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा…

