Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘संजीवनी’ बनी पीएम-राहत योजना: गोल्डन ऑवर में मिलेगा ₹1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
- 10वीं बोर्ड: बेटियों का दबदबा और टॉपर्स की तिकड़ी
- छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परिणाम: जिज्ञासु वर्मा ने किया प्रदेश टॉप, मुख्यमंत्री ने जारी किए नतीजे
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय : स्वच्छ ईंधन का नया युग
- पशु क्रूरता और अनाचार के मामले में आरोपी हमीउद्दीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Author: Khabar World
आर्थिक मजबूती के साथ बढ़ा आत्मविश्वास, अब बन रहीं गांव की महिलाओं की प्रेरणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझ रही एम सी बी जिले के ग्राम पंचायत तिलौली (विकासखंड भरतपुर) की गायत्री गुप्ता आज आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सफलता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपने हौसले और मेहनत के बल पर न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी नई दिशा दी। गायत्री के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब वे आर्थिक परेशानियों से घिरी रहती थीं।…
दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार- सचिन पायलट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि पहले मनरेगा का 90% फंड दिल्ली से आता था। अब पैसा कौन खर्च करेगा, कितना करेगा, सब पर नियंत्रण कर दिया गया है। किसी…
बेमेतरा: पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए बिगुल फूंका, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु अधिकारियों की तैनाती
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में 01 जनपद सदस्य, 02 सरपंच तथा 16 पंच पदों के लिए उप निर्वाचन प्रस्तावित है। इसके लिए 01 अप्रैल 2026 की प्रति निर्देश तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार एवं पुनरीक्षित की जाएगी। यह संपूर्ण प्रक्रिया छत्तीसगढ़…
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को दिया जा रहा बढ़ावाः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना को लाभार्थियों तक पहुंचाने में छत्तीसगढ़ अव्वल रहा है। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से अमल में लाती है, बल्कि प्रशासनिक सक्रियता से उसे हर तबके तक समय पर पहुंचाने के अपने वादे को पूरा करती है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करने की इस केंद्रीय योजना के तेजी…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरiक्षित भव फाउंडेशन द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च होटल बेबीलोन कैपिटल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने, यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यातायात पुलिस से अधिकारीअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री विवेक शुक्ला जी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री सतीश ठाकुर जी, रेड क्रॉस सोसाइटी से सहायक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के दुर्गम और वर्षों तक नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले दिवालूर में सुरक्षाबलों एवं नारायणपुर पुलिस ने आज मंगलवार काे इस बीहड़ पहाड़ी इलाके में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है।विशेष उल्लेखनिय है कि दिवालूर वही इलाका है, जहां सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी नेता बसवा राजू सहित कई बड़े नक्सलियों को ढेर किया था। अब इसी क्षेत्र में स्थायी कैंप की स्थापना को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संचालित ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत थाना ओरछा क्षेत्र के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। एक गरिमामय समारोह में रत्नावली कौशल ने आलोक सिंह ठाकुर जी को लाल गुलाबों का आकर्षक पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर रत्नावली कौशल ने कहा कि आलोक सिंह ठाकुर ने अगस्त 2025 में भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष पदभार ग्रहण किया था, तब से वे किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमा डोंगरी, संकुल जमावाड़ा में आज मंगलवार काे 70 बच्चों को स्कूल बैग तथा छोटे-छोटे उपहार का वितरण किया गया। इस वितरण से बच्चों में प्रसन्नता साफ झलक रही थी। ज्ञात हो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडोंगरी में अधिकांश बच्चों के पास किसी तरह का स्कूली बैग नहीं था, सारे बच्चे बैग के अभाव में झिल्लियों में कापी पुस्तक रखकर स्कूल आते थे, जो देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं होता था। जिसे देखकर उसी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वसुधा जैन ने स्वयं के व्यय से स्कूली बैग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन अधिक मिले। जनदर्शन में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज धुरीपारा मंगला निवासी पुरूषोत्तम पटेल ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि कृषि भूमि में उनके पिताजी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आमजन, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं समाजसेवी संस्थाओं से मानवीय पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, पशु-पक्षियों और गौवंश को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में सभी को मिलकर उनके लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों से प्रमुख स्थानों पर राहगीरों के लिए प्याऊ खोलने की अपील की है, ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने घरों के…

