Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा
- भीषण गर्मी का कहर: बलौदाबाजार प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी ₹4 लाख की राहत
- आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर
- बीजापुर जिला अस्पताल में चिकित्सा का ‘चमत्कार’: केले के पत्तों की कोमलता और आधुनिक विज्ञान ने दी नवजात को नई जिंदगी
- सुशासन की बयार- बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान
- नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन
- मुख्यमंत्री साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°सी अधिक दर्ज किया गया। एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा की संभावना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-प्रिया पाठक-रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। सफाई करने सिवरेज टैंक में उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के गेट पर मृतकों के परिजन और लोगों की पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मृतकों के परिजन भीड़ अंदर घुस आई। मृतकों के परिजन बिलखते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण हॉस्पिटल के सिवरेज टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। वे सुबह 11.25 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। दोपहर 4 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित IIT रायपुर परिसर पहुंचेंगे, जहां वे 21 छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे फिर से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे शाम 7.25 बजे तक विधानसभा में मौजूद रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन में आज जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठेगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। आज के सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित मंत्री लखन लाल देवांगन और अरुण साव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में वन मंडल भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी माइल्स गाड़ियों के संचालन का मामला उठेगा। इस मुद्दे को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी सदन में उठाएंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं…
*रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 2 दिवसीय प्रवास पर आज शाम रायपुर पहुंचें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल अपने प्रवास के यहां कई धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार भेंट कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज शाम रायपुर पहुंचने के बाद उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात वे क्वींस क्लब में विंध्य समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह पर्व आपसी मनमुटाव को भुलाकर रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें इस अवसर पर अपने भीतर की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मकता को अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन उसने न आम जनता के साथ न्याय किया और न ही अपने ही लोगों के साथ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए संतुलित और प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के अधीन लागू करने का निर्णय लिया गया है। खाद्य सचिव रीना कंगाले ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों के दिशा-निर्देशों के…
खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने खाद्य संचालक तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ 17 मार्च 2026 को समीक्षा बैठक लेकर घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और अधिक सुलभ बनाने के लिए व्हॉट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट यूआरएल के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में 12 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला आया है।न्यायालय प्रथम सत्र न्यायाधीश शैलेश केतारप की कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टर आर के गुप्ता को मामले में दोषी ठहराया है। डॉ.गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप जांच में सिद्ध हुआ है। वहींं इस मामले में अन्य पांच आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है। बता दें कि साल 2014 में सकरी नेमीचन्द जैन अस्पताल में नसबंदी का शिविर लगा था। इसमें कुल 85 महिलाओं और पुरुषों की नसबंदी हुई थी, जिसके बाद 18 लोगों की मौत हो गई…

