Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
कांग्रेस के 9 साल में जगदलपुर स्वच्छता में 107 वें नंबर पर रहा, भाजपा के 5 महीने में ही को दूसरे नंबर पर पंहुचा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम में महापौर संजय पांडे के स्वच्छता अभियान को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी द्वारा नगर के दो विद्यालयों में स्वच्छता की स्थिति को लेकर सवाल उठाये थे, जिस पर पलटवार करते हुए निगम स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा ने कहा कि जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस 9 साल काबिज रही, इस दौरान नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग 107 थी जो कांग्रेस की कार्य प्रणाली को दर्शाती है। कांग्रेस ने…
छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल मुख्यमंत्री ने कहा- “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़” खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “हम विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, और इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। मुख्यमंत्री साय आज भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा। गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की…
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के खरौद कस्बे के तिवारी पारा में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दूषित पानी पीने से अब तक 23 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रभावित सभी मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। साथ ही लोगों को ORS के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं और साफ-सफाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार कौशल तिहार 2025 का आयोजन 21 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल के प्रदर्शन का अवसर प्रदान कर आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है, साथ ही इंडिया स्किल 2025 एवं वर्ल्ड स्किल 2026 के लिए संभावित प्रतिभाओं की पहचान व चयन किया जाना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थ केयर सेक्टर) एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (कंस्ट्रक्शन सेक्टर) कोर्स में विगत तीन वर्षों में प्रशिक्षित एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर कानागांव के पहाड़ी जंगलों में स्थित धारपारुम की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। धारपारुम तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर की कच्ची पगडंडी का सफर करना पड़ता है। यहां पहुंचने पर कई किलोमीटर तक फैला विशाल पठार देखने को मिलता है। व्यू प्वाइंट से छोटे-बड़े पहाड़ों की श्रृंखला दिखाई देती हैं। यहां पहाड़ियों की ऊंची चोटी से ग्रामीण इलाके के हर एक गांवों को भी देखा जा सकता है । ऊंचाई पर स्थित इस स्थल से प्रकृति का मनोरम दृश्य नजर आता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता बारिश और…
साल दर साल बढ़ रहा है किसानों की संख्या, रकबा और उत्पादन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के नीतिगत फैसलों एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। इन नीतियों से प्रदेश के किसान निरंतर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की मान से धान खरीदी कर न सिर्फ किसानों का मान बढ़ाया बल्कि किसानों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से बारिश नहीं हुई है। सावन शुरू होते ही कई इलाकों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । सावन के महीने में बारिश नही हाेने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब बारिश नही होने से खेतों की मिट्टी में दरारें पड़ने लगी हैं। जिन किसानों ने बोनी कर दी है, उनकी फसलें सूखने लगी हैं। महिला किसान सुखमति का कहना है कि सावन में बारिश न होने की स्थिति उन्होंने कभी नहीं देखी। उनका कहना है कि अगले एक हफ्ते…
लोकतंत्र की पाठशाला में बच्चों ने निभाई अहम भूमिका खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में दहिकोंगा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्र परिषद और युवा क्लब के लिए चुनाव कराया गया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देश पर आयोजित इस चुनाव में कुल 518 पंजीकृत छात्रों में से 381 ने मतदान किया। चुनाव में 4 अलग-अलग रंगों के मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया। नीला मतपत्र छात्र प्रतिनिधि के लिए, गुलाबी छात्रा प्रतिनिधि के लिए, सफेद सचिव पद के लिए और पीला कोषाध्यक्ष के लिए था। चुनाव परिणामों में छात्र नायक पद पर साकीराम मौर्य…
नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब तलब खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को उचित दाम पर गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा है। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल ने विकासखण्ड-कोटा और बिल्हा में आधा दर्जन कृषि केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई किया गया। उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र रतनपुर में क्रेताओं को बिना बिल दिये उर्वरक का व्यवसाय किये जाने के कारण नोटिस…
नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों की रणनीतिक गोपनीयता हेतु जवानों के सोशल मीडिया अकाउंट कराए गए बंद
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभााग के अंदरूनी इलाकाें के नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों की रणनीतिक गोपनीयता को बनाए रखने के लिए एक सख्त कदम उठाया गया है। जिसके तहत नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को इंटरनेट और सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए निर्देशित किया गया है। ऑपरेशन के दौरान मोबाइल उपयोग भी सीमित कर दिया गया है। जवान केवल आपातकालीन या आधिकारिक संपर्क के लिए ही फोन का प्रयोग कर सकेंगे । वीडियो बनाना, फोटो लेना और रिकार्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है । आपरेशन के बाद मोबाइल…

