Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की। इस लिस्ट में पठान नंबर 1 पर है। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्टी लीड रोल में नजर आएंगी और इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले आइए जान लेते हैं कि बॉलीवुड की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया था और टॉप 10 में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।…
नई दिल्ली। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या अब आम हो गई है। हर तीसरा-चौथा व्यक्ति शुगर कम-ज्यादा होने की शिकायत से पीड़ित है। डॉक्टरों को दिखाने और दवा खाने के बाद भी बीमारियां समाप्त नहीं होतीं, जबकि प्राचीन काल में जब हॉस्पिटल नहीं थे, तब लोग अपने आसपास मौजूद पेड़-पौधों को औषधि के रूप में उपयोग कर कई बीमारियों से खुद ही इलाज करके ठीक हो जाया करते थे। पलाश भी एक ऐसा ही पेड़ है, जो आज भी शुगर और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करने में रामबाण मना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आयुर्वेद में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रदेश में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। अबकी बार चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ। दुर्घटना में घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। आरोपित युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि तखतपुर पुलिस काे सूचना मिली थी कि मोढे चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ मेरे साथ अडिग खड़ी रहने वाली मेरी जीवन संगिनी कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। आपके धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने हर जिम्मेदारी और हर चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में एक शिक्षक द्वारा दही मांगने के बहाने किसान के घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा की छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ग्राम सिर्री निवासी शिक्षक रोहित पटेल (50) की पोस्टिंग पचपेड़ी में है। वह प्रतिदिन अपने गांव से ड्यूटी करने आता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सदन में डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामले को लेकर विधायक कविता प्राण लहरे स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी। इसके साथ ही रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा भी सदन में उठेगा, जिस पर विधायक अनुज शर्मा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का ध्यान आकर्षित करेंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर विधानसभा के लिए निकलेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे। सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास वापस पहुंचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को महिला ने अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए रूम दे दिया। कमरे में जब ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड मिल रहे थे तभी महिला ने उनका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। महिला वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग रही थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाला 33 वर्षीय युवक ड्राइवर है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ग्राम धुर्वाकारी में रहने…

