Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर, स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जनहितैषी कार्यों को पूरा करने सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री टंक राम वर्मा
- तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद
- ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाएं-मुख्य सचिव विकासशील
- हाथ करघे से कमाई तक- ग्राम नारी की महिलाओं की सफलता का राज
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
- भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम कोतरी स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री देवांगन ने स्कूल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का विधिवत रोपण किया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से लगभग 100 से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पंडित देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। संभागायुक्त सुनील जैन ने आज कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी सुपर स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल में आईपीडी शुरू करने सहित अन्य अहम मुद्दो पर अस्पताल प्रबंधन की बैठक ली। सभी 8 ऑपरेशन थियेटर जल्द से जल्द फंक्शनल करने कहा। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की भर्ती कर इलाज करने की सुविधा (आईपीडी) जल्द शुरू करने कहा। बैठक में बताया गया कि एक माह के भीतर यूरोलॉजी की आईपीडी शुरू कर ली जाएगी। संभागायुक्त ने मेडिकल उपकरण की आपूर्ति में हो रहे विलंब पर भी गहरी नाराजगी जताई। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है। ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। प्राथमिक शाला सुरपा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रमोद जैन ने बताया यह दिवस लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रमोद जैन, नरेंद्र धर्मगुड़ी, सौरभ सर्वा, होरीलाल यादव, गजानंद ठाकुर, हीरालाल उपस्थित हुए।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बदमाश दिव्यांश तोमर की गिरफ्तारी हुई है, पुलिस ने अपने खुलासे में बताया, थाना तेलीबांधा में दर्ज अपराध 332/25 धारा 296, 315(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर के भाठागांव स्थित सांई विला मकान के तलाशी के दौरानमकान से नगदी रकम 37,10,350/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन छीनने वाले महाराष्ट्र के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पन्ना जैन ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका शक्ति नगर राजीव नगर गेट के पास मेन रोड खम्हारडीह में रौनक ज्वेलर्स के नाम ज्वेलरी दुकान है जिसका वह संचालन करता है। प्रार्थी दिनांक 29.05.2025 को दोपहर 04ः10 बजे अपने ज्वेलरी दुकान पर था उसी समय दो दोपहिया वाहन मंे सवार तीन व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के पास आये। दो व्यक्ति दुकान के बाहर अपनी वाहनों मे बैठे थे और एक व्यक्ति दुकान अंदर आया और प्रार्थी से सोने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग ने दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के DSP का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, दुर्ग डीएसपी अजय कुमार सिंह को नारायणपुर, बिलासपुर के डीएसपी रोशन आहूजा को बीजापुर और रायपुर डीएसपी प्रांशु तिवारी को सुकमा में पोस्टिंग दी गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को कौशल विकास, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। आईसेक्ट समूह द्वारा यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित 4 थी समर्थ भारत कॉन्क्लेव में कहा। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य ”कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यमिता की भूमिका“ पर चर्चा कर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता और नेतृत्व कौशल का विकास होता है। मंत्री वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। इस योजना से लाभान्वित होकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की श्रीमती हिन्देश्वरी इंदु राजे ने अपने कठिन हालात को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। पूर्व में मितानिन के रूप में सेवा दे चुकीं श्रीमती हिन्देश्वरी को कार्य से विराम लेने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता उनके लिए आशा की किरण बनकर आई। इस राशि को…

