Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पशु क्रूरता और अनाचार के मामले में आरोपी हमीउद्दीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- सीतापुर में मानवता शर्मसार, शादी से लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म
- देश में मिसाल बना दुर्ग का ‘समावेशी परिवार परामर्श मॉडल’: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष और बुजुर्ग भी पा रहे हैं न्याय
- 10वीं और 12वीं परिणाम जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
- विशेष लेख : नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
- मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक…
- नौतपा कब से शुरू हो रहा है? 9 दिन आसमान से बरसेगी आग! जरूर करें यह ज्योतिष उपाय
- पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले में आज अंतिम सुनवाई होगी। इसके लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच गठित की गई है। मामले में सीबीआई ने 11000 पन्ने की जांच रिपोर्ट पेश की है, जिसमें अमित जोगी के खिलाफ भी चार्ज लगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस मामले को हाईकोर्ट में फिर से खोला गया है। इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई के लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच में सतीश जग्गी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्तिमय माहौल है। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में पूजन-अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन कर रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहर के 1000 से अधिक हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा, महाआरती, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शाम के समय मंदिरों में विशेष आरती, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे पूरे शहर में उत्सव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन ने सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम सालातोंग में बदलाव की नई इबारत लिख दी है। 15 अगस्त 2019 को शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन न्यूनतम 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में इसी लक्ष्य को साकार करते हुए नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत कोंटा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सालातोंग में अब हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंच रहा है।…
आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानव समाज का सबसे उत्कृष्ट पहलू सकारात्मक परिवर्तन है, जिससे जीवन में नवाचार और नए विचार जन्म लेते हैं। ऐसा ही बदलाव आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन में दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर उन्हें पहले प्रशिक्षित किया गया और अब कुशल होने के बाद रोजगार भी मुहैया हो रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों को भानुप्रतापपुर के ग्राम मुल्ला (चौगेल) के कैम्प में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पारंगत होने के बाद प्रशासन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच की शुरुआत में झारखंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में ओडिशा ने जोरदार वापसी करते हुए दो गोल दागे और 2-1 से बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर तक मुकाबला रोमांचक बना रहा, लेकिन ओडिशा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए स्कोर 3-1 कर लिया। अंतिम क्वार्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव के चलते प्रदेश में 6 मार्च से 16 मार्च के दौरान दैनिक एलपीजी बुकिंग में आई असामान्य वृद्धि अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सामान्यतः प्रदेश में एक दिन में औसत 74 हजार एलपीजी की बुकिंग दर्ज होती थी, जो कि 6 मार्च के बाद अचानक बढ़कर 1.30 लाख तक पहुंच गई थी। किन्तु राज्य शासन तथा ऑयल कंपनियों की सतत् मॉनिटरिंग और एलपीजी आपूर्ति में वृद्धि के कारण दैनिक एलपीजी बुकिंग में पिछले दो सप्ताह में लगातार कमी परिलक्षित हुई है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। बड़ी संख्या में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। सूची में 29 थाना प्रभारी और 1 उपनिरीक्षक का नाम शामिल है. डीजीपी अरुण देव गौतम ने यह आदेश जारी किया है।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेले गए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराया। मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ की समाप्ति तक 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में अरुणाचल प्रदेश ने वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़…
जगदलपुर में एथलेटिक्स में ओडिशा ने चार और झारखंड ने दो स्वर्ण जीते छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर में रजत, पुरुष हॉकी टीम को कांस्य, मेजबान पुरुष फुटबॉल टीम फाइनल में खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेस वॉकर दशरथ तलवार और मिडिल-डिस्टेंस धाविका नागिनी के स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आठवें दिन अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। वहीं छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने पुरुष 800 मीटर में रजत पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर एथलेटिक्स ट्रैक पर दशरथ तलवार ने 45:13.85 के समय…

