Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
Author: Khabar World
बस्तर के ग्राम तुआरास-चितापुर की महिलाएं लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम रायपुर में हुई सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण किया जाए, तो आर्थिक स्वावलंबन की राह आसान हो जाती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित उत्पादक समूह आजीविका इमली प्रसंस्करण समिति की दीदियों ने इमली के परंपरागत संग्रहण को एक आधुनिक और लाभप्रद व्यवसाय का रूप दे दिया है। समूह की इन महिलाओं द्वारा किए जा रहे इसी उत्कृष्ट…
*जनजातीय विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा और शोधार्थियों के लिए 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण* *हर्षोल्लास के साथ ‘आदि परब’ का हुआ समापन* Panchayattantra 24.com – रायपुर l हमारी सरकार जनजातीय समाज के भविष्य को संवारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अब हम बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में कामयाब हो रहे हैं। बस्तर पिछले लगभग 40 वर्षों से विकास से अछूता रहा और लंबे समय तक नक्सल प्रभाव से प्रभावित था, लेकिन अब परिस्थितियाँ तेजी से बदल…
*मुख्यमंत्री पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में हुए शामिल* Panchayattantra 24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकजुटता और उनकी संघर्षशील परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी समाज ने देश के इतिहास के सबसे कठिन दौर—विभाजन की विभीषिका—का सामना किया है। इसके बावजूद इस समाज ने व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज बलरामपुर-रामानुजगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी के स्वर्गीय पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। जशपुर जिला के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती परमिला प्रजापति ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की राशि से अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में आज रविवार काे श्रीरामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की जीवंत झांकी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसके साथ ही समाज के बटुकों का उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) भी संपन्न कराया जाएगा। समाज की वार्षिक महासभा (सामान्य सभा) का आयोजन भी 27…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के सभी जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह भारी पड़ रही है। इस वजह से घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग में दोगुना उछाल आ गया है। लोग खाली सिलेंडर जुगाड़कर एजेंसियों में गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे सामान्य दिनों की तुलना में डबल मांग होने से घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। घरेलू सिलेंडरों के मामले में अफवाह इतनी भारी पड़ रही है कि इंडक्शन (इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे), डीजल और केरोसिन से जलने वाले चूल्हों की मांग भी बढ़ती जा रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी में एक आवास से 26 वर्षीय मीडियाकर्मी इमानुएल तांडी का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर से युवक का शव बरामद किया। बताया गया है कि मृतक के पिता सीएसईबी कर्मी थे और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कथावाचक डॉ. राम अनुरागी ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा कराने के बाद भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया है। इससे आहात होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं मामले में अब मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है और यह उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प और वन आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आगंतुकों ने भाग लिया। इस आयोजन में जशपुर जिले के ब्रांड जशप्योर द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जिसे आगंतुकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई। स्टॉल पर प्रदर्शित…

