Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
Author: Khabar World
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। सलमान आगा ने शतकीय पारी खेली, वहीं शाहीन अफरीदी भी अंत तक लड़ते रहे, लेकिन पाकिस्तान की हार को टाल नहीं पाए। ढाका में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 279 रन ही बना पाई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल सातवीं बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को…
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने परिवार यानी पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ वेकेशन पर गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बर्थड पर फैंस के लिए एक खास तैहफा दिया है। आमतौर पर तो बर्थडे पर गिफ्ट मिलते हैं लेकिन आलिया ने छोटे बच्चों के लिए एक खास और नई पहल की शुरुआत अपने बर्थडे पर की है। आलिया भट्ट का फैंस को तोहफा दरअसल आलिया ने अपने बर्थडे पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत बच्चों के लिए एक नई पहल की…
नई दिल्ली। पाचन तंत्र कमजोर होने पर गैस, पेट फूलना, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। पान का पत्ता पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है। इसे चबाने से लार बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे भोजन पचाने में आसानी होती है। पान का पत्ता पेट के अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि इसका सेवन सादा और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की खान-पान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाईनगर। निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में मिले 8 करोड़ रुपए के अफीम पौधे मामले में पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास बिश्नोई खुलासा मामले में डोड़ा और अफीम की बाजार तैयार करने वाले दो और आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने बेमेतरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की) एवं 1,29,000 नगद जब्त की है। इस प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा- सिरसा में दर्ज धारा 8, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ग्राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग प्रार्थियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिगों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर मामले की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कई मुद्दों को कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। पार्टी ने इस आंदोलन को “मनरेगा बचाओ संग्राम” का नाम दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे शंकर नगर स्थित भारत माता चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधानसभा की ओर कूच करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट भी घेराव कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन म,इ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी। सत्र के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में ही रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.55 बजे गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के आशीर्वाद भवन में आयोजित कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल के होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री…

