Author: Khabar World

KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन उसने न आम जनता के साथ न्याय किया और न ही अपने ही लोगों के साथ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाएं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए संतुलित और प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के अधीन लागू करने का निर्णय लिया गया है। खाद्य सचिव रीना कंगाले ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों के दिशा-निर्देशों के…

Read More

खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने खाद्य संचालक तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ 17 मार्च 2026 को समीक्षा बैठक लेकर घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और अधिक सुलभ बनाने के लिए व्हॉट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट यूआरएल के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में 12 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला आया है।न्यायालय प्रथम सत्र न्यायाधीश शैलेश केतारप की कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टर आर के गुप्ता को मामले में दोषी ठहराया है। डॉ.गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप जांच में सिद्ध हुआ है। वहींं इस मामले में अन्य पांच आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है। बता दें कि साल 2014 में सकरी नेमीचन्द जैन अस्पताल में नसबंदी का शिविर लगा था। इसमें कुल 85 महिलाओं और पुरुषों की नसबंदी हुई थी, जिसके बाद 18 लोगों की मौत हो गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनाएक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हो रहा है और उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी की निवासी हितग्राही श्रीमती लता बाई यादव, पति श्री पदुम यादव, भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे उनका पक्का आवास निर्मित हो सका। पूर्व में कच्चे मकान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 15 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई अभिषेक सोनी उर्फ कार्तिक और परिचित समीर बघेल के साथ मोहल्ले के धनराज किराना दुकान के पास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को लेकर सियासत गरमा गई है। एक तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विधानसभा घेराव किया, वहीं दूसरी ओर राज्य के गृह मंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस केवल गांधी के नाम पर राजनीति करती है और गांधी का नाम लेकर एक परिवार राज करता है। भारतीय जनता पार्टी गांधी के विचारों और उनके आराध्य के बताए रास्ते पर काम कर रही है इसलिए VB-G RAM G लाया गया है। यह पुराने कानून को खत्म करने वाला नहीं उसमें…

Read More

योजना की राशि से मजबूत हुआ परिवार, बच्चों की पढ़ाई को मिला सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छोटे-छोटे सहयोग से बड़े बदलाव की तस्वीर आज शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिल रही है। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम रमपुरा, सेक्टर गोछिया में रहने वाली भारती वैष्णव के जीवन में महतारी वंदन योजना ने नई उम्मीद और आत्मविश्वास लाया है। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 25 किस्तों के माध्यम से कुल 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। यह राशि उनके लिए किसी सहारे से कम नहीं रही। पहले जहां…

Read More

मोर बिजली ऐप एवं कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराकर ले सकते हैं लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को बकाया बिजली बिल में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 घरेलू उपभोक्ताओं के लिए संजीवनी बनकर उभरी है। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे और बढ़ते बकाया, ब्याज एवं सरचार्ज के कारण मानसिक एवं आर्थिक दबाव झेल रहे थे। इसी क्रम में सरगुजा जिले…

Read More

ट्रिपलआईटी -नया रायपुर में 21वीं ‘युवा वैज्ञानिक कांग्रेस’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ दो दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर (IIIT-NR) में आयोजित 21वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन (सीवाईएससी–2026) का शुभारंभ आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा ट्रिपलआईटी नया रायपुर द्वारा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य के विकास में विज्ञान, नवाचार और शोध की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अपने छात्र…

Read More