Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
- राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पत्नी और बच्चे से विवाद के बाद घर से निकले युवक की चार दिन बाद संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई। ससुराल पक्ष के द्वारा डंडे से मारकर व गला दबाकर हत्या की गई थी। पामगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश प्रजापति अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ 29 अप्रैल को रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरखोद गांव आया था। रात करीब 11:30 बजे वह शराब के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इन दिनों देश के कई इलाकों में पेट्रोल की कमी देखने को मिल रही है। जिससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी देखने को मिली है। जिससे राजधानी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के भारत पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी की वजह से पेट्रोल पंप में में “डिपो से पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से स्टॉक नहीं है” का बोर्ड भी लगा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण के समीप स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दौरान सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एक विशेष कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पुनः घर वापसी का संकल्प लिया। इस आयोजन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और अपनी जड़ों से पुनः जुड़ने का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सहायक उपनिरीक्षकों स्तर के 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें से 3 को चौकी प्रभारी बनाया गया है, वहीं एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान ने आदेश जारी किया है। जारी तबादला सूची में शामिल पुलिसकर्मियों में संजय यादव को चौकी प्रभारी सलका से थाना झिलमिली भेजा गया है, जबकि गुड्डू कुमार को थाना विश्रामपुर से चौकी प्रभारी सलका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका बन सकता है। वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट, नर्सिंग स्टाफ जैसे 794 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस मेजॉब फेयर में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे विभिन्न सेक्टर में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव के माध्यम से बुधवार यानी 6 मई से सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (150 गार्ड), टैंगो सिक्योरिटी (80 गार्ड), और अन्य संस्थाओं द्वारा सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर के पद पर, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग (नर्सिंग स्टाफ – 30…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस ने फिर कानून व्यवस्था पर सवाल दागे। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री प्राप्त महिला ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रोजाना ही बलात्कार, गैंगरेप की घटनाएं हो रही है। बदतर होती कानून व्यवस्था की सरकार को चिंता नहीं है। गृह मंत्री तो प्रदेश को भगवान भरोसे छोड़ एक माह चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। संचार प्रमुख ने आरोप जड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर फोकस किया जा सकता है। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम हाउस के लिए होंगे रवाना।
KWNS – रायपुर l सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया। सरलाबाई मरावी, पति श्री लल्लूराम मरावी, एक साधारण कृषक परिवार से हैं। उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में उनका एक बेटा है। खेती ही उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। चौपाल के दौरान सरलाबाई ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले किसान…
*जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाते हुए समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरखों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के…
*एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज* *मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन* *बैगा बाहुल्य कमारखोल में आम पेड़ नीचे लगाई मुख्यमंत्री ने चौपाल* *ग्रामीणों की माँग पर सामुदायिक भवन , कमारखोल में रामख़िलावन के घर से देवसरा तक छह किलोमीटर मिट्टी मुरुम सड़क, मुक्तिधाम शेड और महतारी सदन की घोषणा* KWNS – रायपुर l मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ । इस अवसर…

