Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर
- न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026
- धमतरी का गौरव: पंचायत विकास सूचकांक में मंदरौद बना छत्तीसगढ़ का ‘सिरमौर’
- ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
- जगदलपुर निगम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के संसद में पारित नहीं होने पर किया निंदा प्रस्ताव पारित
- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट ने खारिज की ट्रांसफर याचिका, दंतेवाड़ा कोर्ट में ही चलेगा मुकदमा
- महिलाओं के अधिकारों पर वार, विपक्ष है जिम्मेदार: रत्नावली कौशल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत के चांदनी चौक पास आज शुक्रवार काे एक शराबी युवक भूपेंद्र माली ने वहां तैनात यातायात विभाग की महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद महिला आरक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल माैके पर पंहुचकर आरोपी भूपेंद्र माली को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी भाेला सिंह राजपूत ने बताया कि यातायात विभाग की महिला आरक्षक की चांदनी चौक में ड्यूटी लगाई गई थी। जहां भूपेंद्र माली 23 वर्ष निवासी हिकमीपारा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुये दोनों को उनके घर से पकड़ा गया। घटना लाखाटोला ग्राम की है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि लाखाटोला ग्राम में दंपति के द्वारा देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की सूचनाएं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ‘रोजनामचा’ और ‘खबर छत्तीसगढ़’ जैसे वेब पोर्टल के आड़ में संचालित ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए होने वाली अवैध कमाई के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया गया था। सुपेला पुलिस ने म्यूल खातों का उपयोग करने वाले फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार किया है, साथ ही अवैध कमाई के जरिए खरीदी गई कार को जब्त करने के साथ चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी धीरज महतो ने गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे और मुकेश ताण्डी को लालच देकर उनका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी जी के दर्शन कर साष्टांग प्रणाम अर्पित किया। पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पुनर्वास केन्द्र सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद प्रशिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों से भी जोड़े- उपमुख्यमंत्री शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुकमा जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री, कृषि उद्यमी और अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले के पास मल्लीगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच 1 जुलाई को हुए भू-स्खलन से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दिया गया है। 2 जुलाई से जगदलपुर से जाने वाली यात्री और मालगाड़ियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैं। तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी है, तीन दिनों से रेलवे के 300 से ज्यादा कर्मचारी मार्ग बहाल करने जुटे हुए हैं, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। भू-स्खलन की वजह से किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 2 ट्रेनों को रद्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित बेल्दार सिवनी गांव में 27 जून दोपहर को नाबालिग युवती की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रिमांड पर भेजा जाएगा। आरोपी साहिल धीवर रिश्ते में मृतका का परिचित था जिसके चलते घर वालो को कोई शक नहीं हुआ और एक तरफा प्रेम करने की बात सामने आई है। दरअसल, आरोपी नाबालिग युवती को किसी अन्य युवक से बातचीत क्यों करती है इसी बात से विवाद करता था और घटना के दिन आरोपी साहिल अपने बलौदाबाजार स्थित घर से नाबालिग के घर पहुंचा और…
नदियों के किनारे 25 लाख पौधे लगाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वाटर वुमेन और पंचतत्व फाउंडेशन नोएडा (उ.प्र) की संस्थापक शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। सुश्री पाठक ने बताया कि उन्होंने आयोध्या से रामेश्वरम तक पद यात्रा की है साथ ही गोमती एवं सरयू नदी के उद्गम से लेकर समागम तक यात्रा कर 25 लाख पौधे नदियों के किनारे लगाए और नदियों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में उनके साथ 15 लाख लोग जुड़े हुए है। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 217.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 373.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 78.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 185.9 मि.मी., सूरजपुर में 281.5 मि.मी., जशपुर में 360.5 मि.मी., कोरिया में 257.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 181.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार ने प्रमाणन में हासिल किया 96.4 प्रतिशत अंक यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण और सहयोग के प्रयासों का परिणामः मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के तुमनार ब्लाक में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुमनार ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ( एनक्यूएएस) प्रमाणन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बीजापुर के सुदूर क्षेत्र तुमनार में ये उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के…

