Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पखवाड़ा पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत अमलेश्वर में खारून नदी किनारे शर्मा भवन में आज धूमधाम से भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं द्विज एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा,अध्यक्षता रत्ना दीदी,गणेश प्रसाद शर्मा, विशेष अतिथि अतुल शुक्ला, ज्ञानेश्वर प्रसाद, वैभव शास्त्री,सुनील शर्मा थे।सर्वप्रथम सभी विप्रजनों ने भगवान परशुराम की छायाचित्र की विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ किया, भगवान की आरती उतारी।इस दौरान पूरा वातावरण भगवान परशुराम की जय, ब्राह्मण समाज की जय,माँ दुर्गा की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी आज अवैध दोहन की मार झेल रही है। भोपालपटनम ब्लॉक के अटुकपल्ली पंचायत क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच अस्थायी सड़क बनाकर रेत का बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि तेलंगाना के ठेकेदार यहां सक्रिय हैं और नदी की रेत को सीमा पार पहुंचाकर करोड़ों का खेल खेला जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस अवैध गतिविधि से न सिर्फ इंद्रावती नदी के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के रोजगार पर भी असर पड़ रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। पालनार क्षेत्र में शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तेजी और गंभीरता दिखाते हुए महज तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर FIR दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच, सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की। मामले में ठेकेदार देव आशीष मंडल, एपीओ छवितेश डोंगरे और सब इंजीनियर शैलेश वासम को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर जिले के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा अब फिर से मुस्कुरा रही है। कुछ समय पहले तक यह नन्हीं बच्ची जल्दी थक जाती थी, सामान्य बच्चों की तरह खेल नहीं पाती थी और परिवार उसकी सेहत को लेकर लगातार चिंतित रहता था। गांव के सीमित संसाधनों के बीच माता-पिता को यह भी पता नहीं था कि उनकी बच्ची के हृदय में गंभीर समस्या है। लेकिन जिले में शुरू किए गए “प्रोजेक्ट धड़कन” ने न केवल बीमारी की समय पर पहचान की, बल्कि पारूल को नया जीवन भी दे दिया। नारायणपुर जिले में बच्चों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पिछली बार जारी हुई सूची को पीसीसी ने अनुमोदित नहीं होने का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सियासी गलियारों में संगठन के भीतर खीचतान की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली सूची जारी कर दी है। इनमें 12 उपाध्यक्ष और 18 महामंत्री बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में 61 सदस्य शामिल रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी में 61 सदस्यों को शामिल किया गया है। जारी सूची…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले का केरे गांव तेजी से एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहा है। यह पहल स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति को भी नई पहचान दे रही है। जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से केरे गांव को पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया गया है। यहां अब तक 5 होमस्टे स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही, ग्रामीणों को होमस्टे संचालन, अतिथि सत्कार और प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी…
एम्स रायपुर में मिला नया जीवन, आयुष्मान कार्ड से हुआ निःशुल्क ईलाज खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के मिचवार निवासी आदिवासी महिला बुधरी मड़काम के लिए मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। गंभीर बीमारी से जूझ रही बुधरी की हालत लगातार बिगड़ रही थी और शुरुआती लक्षणों के आधार पर कैंसर या टीबी जैसी आशंका जताई जा रही थी। लेकिन समय रहते कैंप में हुई जांच ने स्थिति की गंभीरता को पहचान लिया और प्रशासन की तत्परता से उसे सही उपचार की दिशा में तुरंत आगे बढ़ाया गया। मरीज की…
उप मुख्यमंत्री ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट क्रिकेट पिच पर दिखा युवाओं का जोश, खेल भावना से जीता सबका दिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के ग्राम अखरार में आयोजित रात्रिकालीन विधायक क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम एसके हंटर औराबांधा को जीत की बधाई दी और उप विजेता अखरार इलेवन टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री साव ने इस अवसर पर खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइनल मुकाबले में युवाओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। कभी नक्शे पर नाम भर रह गया ईरपानार आज उम्मीदों की नई पहचान बन गया है। अबूझमाड़ के गहरे जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और दुर्गम पगडंडियों के बीच बसे इस छोटे से गांव में पहली बार बिजली पहुँची है। वर्षों तक अंधेरे में जीवन गुजारने वाले ग्रामीणों के घरों में जब पहली बार बल्ब जले, तो गांव ने सिर्फ उजाला नहीं देखा, बल्कि विकास को महसूस किया। ईरपानार नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन यह दूरी सामान्य रास्ते जैसी नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए कच्चे मार्ग, पहाड़ी चढ़ाई, घने वन…

