खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति सनसिटी अटल आवास के रोड किनारे मोटर सायकल में नशीली टेबलेट/कैप्सूल बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, जो उक्त टीम के द्वारा सनसिटी अटल आवास रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिनसे पूछताछ करने पर अपना उन्होंने अपना अपना नाम 1 आशीष जार्ज पिता राजू जार्ज निवासी कुम्हारपारा मां भवानी चौक जगदलपुर 2 डीगेश्वर देवदास उर्फ शूटर पिता हेमलाल देवदास निवासी कुम्हार पारा अब्दुल कलाम वार्ड जगदलपुर का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की नशीली टेबलेट 870 नग बरामद हुआ।
बरामद प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए रखना स्वीकार करने पर धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत जप्त कर आरोपीगण आशीष जार्ज तथा डीगेश्वर देवदास को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में विशेष न्यायालय जगदलपुर भेजा गया जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


