खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में 4 वर्ष पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2022 को ग्राम सरंडी निवासी सदेश कुमार ध्रुव की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि मृतक अपनी पहली पत्नी के बीमार रहने के कारण दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसी बात से नाराज गांव के सामाजिक प्रमुख गंगूराम ध्रुव और उसके साथियों ने हत्या की साजिश रची। घटना के दिन सामाजिक बैठक के बाद आरोपी गंगूराम, मंगूराम और रजउराम ने शराब के नशे में मृतक के घर पहुंचकर उसका गला घोंट दिया और शव को बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हाल ही में फिर से जांच तेज की और संदेहियों से पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करने पर तीनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस पूरे मामले का खुलासा करने में ताड़ोकी थाना और साइबर सेल की टीम का अहम याेगदान रहा।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


