खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने आज गुरूवार काे बैठक के दौरान कहा कि राज्य शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसे मद्देनजर रखते हुए जन समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शासन की मंशानुरूप बस्तर संभाग में नियद नेल्लानार 2.0 सहित बस्तर मुन्ने अभियान और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किए जाने कहा। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कहा कि जिलों में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा पेयजल की उपलब्धता हेतु हैंडपंप सुधार जैसे मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर लोक सेवाओं की उपलब्धता और योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने सहित मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने कहा। वहीं मैदानी अमले की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने आगामी 01 मई से 10 जून तक चलाए जाने वाले सुशासन तिहार की तैयारी करने सहित इस दिशा में व्यापक जन-जागरूकता निर्मित किए जाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर बस्तर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन, ग्राम पंचायत स्तर से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने, पात्रता के आधार पर वनाधिकार पट्टा प्रदाय करने, किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 की प्रगति, खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज का भण्डारण एवं किसानों को वितरण, पीएमश्री स्कूलों एवं सेजेस के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित संभाग स्तरीय अधिकारी और नोडल अधिकारी मौजूद थे। वहीं संभाग के अन्य जिलों से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य इत्यादि विभागों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।
Trending
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन


