खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श वाघमारिया (13) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण स्वयं ही डूब गया।
बताया जा रहा है कि पानी के किनारे फिसलन होने के कारण आदर्श का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। हालांकि जिस दोस्त को बचाने के लिए वह पानी में उतरा था, वह सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज गुरूवार काे शव के पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है।
Trending
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
- उरला से दो सगे भाई लापता, तलाश में जुटी पुलिस; रेंजर साइकिल लेकर निकले थे घर से
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे


