खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरिया पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को सरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर बैरियर पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की कार यूपी 65 डीए 5833 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
दोनों यूपी निवासी कविराज चौहान और अजय यादव के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पिस्टल प्रयागराज से अवैध रूप से खरीदी थी और फिलहाल जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और कार को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


