खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की बताई जा रही है।
Trending
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
- महादेवघाट में आज से शुरू होगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर खारून तट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई जिले के दौरे पर
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए


