खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना धनोरा में पीड़िता द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता का उच्च माध्यमिक शाला के शिक्षक हिमांशु मेश्राम द्वारा धनोरा फोन के माध्यम से मिलने बुलाया और मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा कहकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी हिमांशु मेश्राम के द्वारा उसके किराये के मकान धनोरा में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।
शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराने पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धनोरा भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने हेतु टीम गठित कर आरोपी के पते पर पहुंचकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी हिमांशु मेश्राम पिता धरमपाल मेश्राम उम्र 28 वर्ष के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक भुनेश्वर नाग,सहायक उप निरीक्षक किशोर प्रजापति,प्र.आर. सुखबती सलाम,कचरू नेताम, आर. हृदय बघेल, विजय मरकाम, धन सिंह नेताम, जागेश्वर नाग का याेगदान रहा।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


