खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार कर रहा था, फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि कोमल प्रसाद निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से उसका संपर्क हुआ था। संपर्क के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए कोमल प्रसाद ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर जल्द ही शादी करने का वादा कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। लगातार दैहिक शोषण करने के बावजूद पीड़िता से शादी नहीं की।
अपने साथ धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर कायम कर विवेचना में लिया। आरोपी घटना कारित करने के बाद फरार हो गया था, जिसे तकनीकी जांच के बाद मुंगेली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


