खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। अंतागढ़ पुलिस ओ अनुसार मोहम्मद नवसाद काजी (30वर्ष) मूलतः बिहार के भागलपुर जिले के ग्राम कैरी का निवासी है। वह वर्तमान में शीतलापारा में रह रहा था। उसने एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसने बताया कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात कहने पर आरोपी मुकर गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। टीम ने आरोपी की पता तलाश कर उसे अंतागढ़ से पकड़ा। पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नवसाद काजी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।
Trending
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन


