खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत लालबाग इलाके में रिटायर्ड रेंजर के पुत्र और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर्मचारी ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। जब कमरे से बदबू आई तो मकान मालिक ने आज शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस माैके पर पंहुचकर दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो लाश मिली, जमीन पर खून फैला हुआ था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम अतुल शर्मा (28) है। ये रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का पुत्र है, मूल रूप से रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था और पिछले कुछ समय से जगदलपुर के लालबाग इलाके में रह रहा था। पिछले 2-3 दिन से कमरे का दरवाजा बंद था। वहीं आज शुक्रवार सुबह कमरे से बदबू आने लगी। शक होने पर मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस की टीम कमरे में गई। फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर अतुल शर्मा का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है।
Trending
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद


